कर्मचारी संघ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
सोमवार, 15 जनवरी 2024
Comment
देवघर-अस्पताल देवघर के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंडा धर्मरक्षिणि सभा के चुनाव में मंत्री और उपाध्यक्ष में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी श्री अरूणानंद झा एवं श्री त्रिलोकी नाथ पांडेय के विजयी होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र और संचालन संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र ने किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्वाचित मंत्री श्री अरूणानंद झा तथा उपाध्यक्ष श्री त्रिलोकी नाथ पांडेय मौजूद थे। उपाधीक्षक डाॅक्टर प्रभात रंजन, डाॅक्टर अम्बरीष ठाकुर, डाॅक्टर अनिकेत मौजूद थे। श्री मृत्युंजय पांडेय अनिमेष घोष रवि रंजन, अनिल गुप्ता पारस नाथ अंबे, विभुति कुमार,मजप्फरूल हक, चन्द्रमौलि बबीता कुमारी, मीना कुमारी पाण्डेय, मीना झा कपिल राव ,रोहित गणेश रिंकू सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि शहर के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था के चुनाव में दो पदों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चुनाव लड़ते हैं और दोनों का चुनाव जीतना यह साबित करता है कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी काम करते हैं, इसलिए हम जहाँ भी जाते हैं हमें हाथों हाथ लिया जाता है।
इन दोनों की जीत स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की जीत है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारियों के तरफ से दोनों विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित करते हुए। पंडा धर्मरक्षिणि सभा के प्रबुद्ध हंडीपति मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। सभी के द्वारा माल्यार्पण कर दोनों विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित किया गया।
0 Response to "कर्मचारी संघ ने किया सम्मान समारोह का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें