कड़ाके की ठंड को देखते हुए आलमगीर आलम की तरफ से कंबल का वितरण
रविवार, 14 जनवरी 2024
Comment
बरहरवा:मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर एवं बढ़ते ठंड को देखते हुए बरहरवा नगर पंचायत के निशा मैरिज हॉल में माननीय मंत्री आलमगीर आलम के तरफ से नगर प्रत्येक वार्ड के वृद्ध, असहाय एवं विकलांग व्यक्ति एवं महिलाओं को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनोज घोष की अध्यक्षता में कंबल बांटा गया। मंत्री साहब के इस नेक कार्य के लिए सभी ने मंत्री आलमगीर आलम को धन्यवाद दिया।
मौके पर प्रदेश सचिव कमल आर्य, प्रदेश डेलीगेट मोहम्मद नसीरुद्दीन,जिला महासचिव भोलानाथ महतो,कांग्रेस नगर अध्यक्ष मनोज घोष,प्रखंड महासचिव निताय सरकार, नेहाल अख्तर, आलमगीर मंसूरी, दिनेश तुरी, छोटेलाल रामानी,कुंदन साव, अशोक पांडेय, प्रियरंजन दास सहित दर्जनों कार्यकर्तागण मौजूद थेl
0 Response to "कड़ाके की ठंड को देखते हुए आलमगीर आलम की तरफ से कंबल का वितरण"
एक टिप्पणी भेजें