-->
कर्णपुरा की धरती पर हजारीबाग सदर विधायक का हुआ अभुतपूर्व  अभिनंदन, बड़कागांव और केरेडारी के भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंक जान।

कर्णपुरा की धरती पर हजारीबाग सदर विधायक का हुआ अभुतपूर्व अभिनंदन, बड़कागांव और केरेडारी के भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंक जान।

बड़कागांव के बेटा मनीष जायसवाल को हजारीबाग के मन- मन का लोकप्रिय नेता बनते देख गदगद हैं जनता*

भानुमित्र/संवाददाता

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को कर्णपुरा की रत्नगर्भा धरती बड़ागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे की शुरूआत बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांढ से किया। जिसके बाद बड़कागांव चौक, केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के गर्रीकला, कंडाबेर, बेलतु के ग्रामीणों से मुखातिब हुए और फिर अंत में कर्णपुरा महाविद्यालय परिसर में नववर्ष के मौके पर आयोजित बड़कागांव और केरेडारी के भाजपा कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सभी जगहों पर विधायक मनीष जायसवाल का गाजे- बाजे ढोल-तासे, नगाड़ा-मांदर की थाप पर पारंपरिक तरीके से गीत- नृत्य के साथ फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन हुआ। क्षेत्र की जनता बड़कागांव क्षेत्र के बेटा मनीष जायसवाल को हजारीबाग के मन- मन का लोकप्रिय नेता बनते देखा बेहद उत्साहित और गदगद दिखी। उनके एक झलक पाने को जहां क्षेत्र के लोग आतुर दिखे वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह दिखा ।

*सांढ में बांटा पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र, अयोध्या में रामलला के आगमन पर उत्सव मनाने का किया अपील* 

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को अपने दौरे की शुरूआत शुरूआत बड़कागांव प्रखंड के ग्राम पंचायत सांढ में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में सदियों बाद रामलला के आगमन और श्रीराम मंदिर के प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या से आए पूजित अक्षत, भगवान श्रीराम की तस्वीर और निमंत्रण पत्र का वितरण घर घर जाकर ग्रामीणों के साथ किया। इस दौरान ग्रामीण भगवा झंडों के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए उनके साथ चल रहे थे। सांढ मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने रामलला के मंदिर में आगमन पर आगामी 22 जनवरी को घर-घर उत्सव मनाने और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करने का आग्रह किया।  लोगों ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि राम उत्सव भव्य और ऐतिहासिक होगा ।

*बड़कागांव चौक पर चलाया जनसंपर्क,राम उत्सव को लेकर की चाय पर चर्चा*

विधायक मनीष जायसवाल ने बड़कागांव चौक पर पद यात्रा के माध्यम से विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया और आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में 500 साल के बाद रामलला के मंदिर निर्माण के अवसर पर लोगों से दीपोत्सव और राम उत्सव मनाने का आग्रह किया। यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और सनातन प्रेमियों के साथ चाय पर चर्चा के माध्यम से भी 22 जनवरी के शुभ दिन को ऐतिहासिक बनाने का अपील किया। यहां बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

*गर्रीकला में सैकड़ों बाइक जत्थे और गाड़ियों के काफिले से हुआ अभिनंदन, कंडाबेर मां अष्टभुजी के दरबार में किया विशेष पूजा- अर्चना*

विधायक मनीष जायसवाल के केरेडारी प्रखंड के गर्रीकला पंहुचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों ने सैकड़ों बाइक जत्थे और दर्जनों गाड़ियों के काफिले से अभूतपूर्व स्वागत किया। यहां से उन्हें बाईक काफिले के साथ अगुवाई करते हुए कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी के दरबार तक पहुंचाया गया। यहां पहुंचने पर पारंपरिक वाध्य- यंत्र नगाड़ा और मदार की थाप पर थिरकते हुए लोगों ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्राचीन माता स्थान मां अष्टभुजी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि के साथ अपने मनोकामना पूर्ति की कामना की ।

*बेलतू में चौपाल लगाकर सनातनियों को किया जागरूक, कहा अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंगल कार्यों का करें आयोजन*

विधायक मनीष जायसवाल कंडाबेर स्थित मां अष्टभुजी के मंदिर से पूजा करके ग्राम पंचायत बेलतू पहुंचे। जहां पूरे गांव का उन्होंने पैदल भ्रमण किया और फिर बेलतु बजार चौक पर ग्रामीणों का चौपाल लगाकर उन्हें जागरूक करते हुए कहा की करीब 500 साल के बाद हमारे अराध्य भगवान श्रीराम टेंट से बाहर निकलकर मंदिर में प्रवेश करने जा रहें हैं। इस शुभ अवसर पर आगामी 22 जनवरी को घर- घर मंगल अनुष्ठान करें और विशेष उत्सव मनाएं ।
*कर्णपुरा कॉलेज परिसर में आयोजित भाजपा के बड़कागांव और केरेडारी मंडल के कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल*

अपने कर्णपुरा दौरे के अंतिम कार्यक्रम में विधायक मनीष जायसवाल बड़कागांव स्थित कर्णपुरा महाविद्यालय परिसर पहुंचे। जहां स्कूली बच्चों ने झारखंडी संस्कृति और रीति रिवाज के साथ नृत्य- संगीत के जरिए और पुष्प वर्षा कर उनका अनोखे तरीके से स्वागत किया। यहां भाजपा द्वारा आयोजित बड़कागांव और केरेडारी भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह का स्वामी विवेकानंद और भाजपा के आदर्श पुरुषों की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर शुरुआत की। यहां दोनों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक मनीष ने जान फूंकने का काम किया। 
 
*विस्थापन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के दर्द का होगा संपूर्ण इलाज, समय का करें इंतजार- मनीष जायसवाल*

करणपुरा कॉलेज परिसर में आयोजित भाजपा मिलन समारोह में हज़ारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कर्णपुरा क्षेत्र का सर्वाधिक समस्या विस्थापन और भाजपा कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि विधानसभा सीटों पर गठबंधन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेवारी है। लेकिन मैं भी मानता हूं की अगर बड़कागांव विधानसभा सीट से भाजपा चुनाव लड़ती है तो परिणाम सुखद होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दो कार्यकाल में देश के विकास और उन्नति के साथ अंतोदय के उत्थान को लेकर जो कार्य किया वह कांग्रेस के 6 दशक के कार्यकाल पर भारी है। 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है और एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ हम सभी को संकल्प लेना चाहिए की तीसरी बार हम मोदी सरकार बनाएं और भाजपा को 400 के पर पहुंचाएं। उन्होंने विस्थापन के मुद्दे पर कहा कि यह एक गंभीर और ज्वलंत विषय है लेकिन इतिहास गवाह है जहां भी माइनिंग की गतिविधियां हुई उसे इलाके का विकास नहीं हो पाया। उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि पहले पुनर्वास की व्यवस्था करें और फिर विस्थापित हो तो विस्थापितों के दर्द पर राहत होगी। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि समय का इंतजार करें निश्चित रूप से विस्थापन के साथ बड़का गांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के दर्द का भी समुचित इलाज जरूर होगा। उन्होंने कर्णपुरा महाविद्यालय के विकास पर चिंता जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा का एकमात्र केंद्र होने के बावजूद भी विकास से अछूता है। लेकिन उन्होंने कॉलेज प्रशासन को अस्वस्थ भी किया कि कॉलेज के आधारभूत संरचना के विकास के लिए उनका सकारात्मक प्रयास ज़रूर होगा । 
*भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साहू ने कहा*
पूरे देश में कांग्रेस की सरकार में भूख और गरीबी में जीने को कई सालों से देश को मजबूर किया था लेकिन आज तक भाजपा की सरकार ने सारी समस्या से मुक्त करने में अपना अहम है योगदान दिया और लोकसभा विधानसभा को देखते हुए नव वर्ष कार्यकर्ता मिलन समारोह 13 जनवरी को किया गया और आगामी 2024 में सफल चुनावी संकल्प बनाने में जनता संकल्प लिया और jmm की सरकार को झारखंड से बेदखल करने का भी संकल्प लिया
*मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद*

बड़का गांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा,  सुदेश चंद्रवंशी, के.पी. ओझा, दुर्गाचरण, कीर्तिनाथ महतो, राजू कुशवाहा राजू मेहता अजय मेहता विनोद गोस्वामी ऋषि कुमार महतो बसंत राम संजय राम अलाउद्दीन जाउलहक भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह, राजेश गुप्ता, जयनारायण प्रसाद, मुकुटधारी महतो, टोनी जैन, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, राजु साव, केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर प्रसाद, पूनम साहू, हजारीबाग लोकसभा के विस्तारक दिनेश वाल्मिकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपेंद्र सिंह,  भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी,  मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारस नाथ प्रसाद, मुखिया संघ बड़कागांव के अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, रंजित चंद्रवंशी, इंद्र भूषण, नरेश महतो, सुमन गिरी, बचनदेव कुमार, बैजनाथ साहू, सत्यभामा, रेखा देवी, बद्रीनारायण सिंह, निरंजन प्रसाद, फजरूद्दीन, ज्योति, 
आदित्य सोनी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उपेंद्र महतो, ज्ञानेश्वर शर्मा, कुणाल किशोर, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, बड़कागांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश साव, हजारीबाग सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

0 Response to "कर्णपुरा की धरती पर हजारीबाग सदर विधायक का हुआ अभुतपूर्व अभिनंदन, बड़कागांव और केरेडारी के भाजपा कार्यकर्ताओं में फूंक जान।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4