-->
जो 1932 कि बात करेगा वही झारखंड में रहेगा : मुख्यमंत्री- भाजपा ने जानबूझकर युवा सम्राट को फंसाया- झारखंड में धरती पुत्र धनवान नही

जो 1932 कि बात करेगा वही झारखंड में रहेगा : मुख्यमंत्री- भाजपा ने जानबूझकर युवा सम्राट को फंसाया- झारखंड में धरती पुत्र धनवान नही



धनबाद: खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड में धरती पुत्र धनवान नही क्योकि ये सब भाजपा की चाल है।जानबूझकर हमारे युवा सम्राट हेमंत सोरेन को एजेंसियों से फसाया है, हमारे राज्य में किसी भी सरकारी तंत्र में झारखंड के लोगो की उपस्थिति बहुत कम है।इसलिये सभी को अपने बच्चे को शिक्षा के ओर बढ़ावा देने की बात मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कही। उन्होंने कहा कि  हमारा झारखंड के भविष्य और उज्ज्वल हो,झारखंड के लोगो को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर भाग लेने पर बल दिया।झारखंड में खनिज संपदा को लोग लूट रहे है, हेमंत सोरेन ने कोरोना काल मे मजदूरो को ट्रेन से लेकर प्लेन तक सुरक्षित घर वापसी कराया यह मजदूरो को हमदर्द को दर्शाता है।झारखंड में स्थानीय नीति का प्रस्ताव केंद्र को भेजा जिसे भाजपा के लोगो ने निरस्त करवाया.यहां के कोयला, लोहा, यूरिया से देश को ऊर्जा प्रदान हो रहा है। 2019 की तर्ज पर पुनः 2024 में झामुमो की बहुमत की सरकार का गठन होने से हो राज्य का चहुमुखी विकास कराने का संकल्प लेना होगा। एक एक राज्य वासी को गुरुजी व हेमंत सोरेन बनना होगा।जो 1932 कि खतियान की बात करेगा वही झारखंड में रहेगा.मौके पर सांसद विजय हांसदा,टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,जिला अध्यक्ष लखी सोरेन,रमेश टुडू,मन्नू आलम,मुकेश सिंह,कंसारी मंडल,रतिलाल टुडू,मो अजमूल ,हरेन्द्र चौहान,पवन महतो,अनिल टुडू सहित अन्य लोग जुलश के शक्ल में कार्यक्रम स्थल पर पहुचें।
मुख्यमंत्री के धनबाद पहुंचने पर बरवा अड्डा हवाई पट्टी पर धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन ने उनका स्वागत किया मौके पर धनबाद जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थें। इसके बाद मुख्यमंत्री झामुमो की धनबाद में आयोजित स्थापना दिवस गोल ग्राउंड के लिए रवाना हो गयें।

0 Response to "जो 1932 कि बात करेगा वही झारखंड में रहेगा : मुख्यमंत्री- भाजपा ने जानबूझकर युवा सम्राट को फंसाया- झारखंड में धरती पुत्र धनवान नही "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4