आगामी विधानसभा चुनाव 2024 मे मांडू से आजसू का विधायक होगा :- विजय साहू
रविवार, 11 फ़रवरी 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पंचायत भवन मे रविवार को आजसू पार्टी की प्रखंड कमिटी की बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल एवं संचालन कर्यकारी अध्यक्ष रूपेन्द्र महतो ने किया। जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय कमिटी के द्वारा नव नियुक्त मांडू विधानसभा के संगठन प्रभारी विजय साहू, विशिष्ट अतिथि विष्णुगढ़ प्रखंड प्रभारी प्रमेश्वर महतो उपस्थित हुए ।बैठक को संबोधित करते हुए विजय साहू ने कहा कि आजसू पार्टी के नोवजवानो के संघर्ष के बदोलत झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ उन्होंने कहा कि पार्टी को सबसे निचले स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी नेताओं को अविलंब ग्राम प्रभारी नियुक्त कर चूल्हा प्रमुख बनाने को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. ताकि आगामी लोकसभा, और विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित किया जा सके विशिष्ट अतिथि प्रमेश्वर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी को जन जन तक पहुंचना है और झारखंड के नव निर्माण की शुरुआत विष्णुगढ़ से ही करनी है। मौके पर केंद्रीय सदस्य रंजीत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लिलो महतो जिला सचिव महादेव देहाती प्रखंड कोषाध्यक्ष दिपु अकेला, दिनेश साव, मुकेश कुमार संतोष महतो, भागीरथ महतो सुधीर कुमार,पिंटू महतो, सतीश कुमार, राज कुमार सिंह, प्रवीन मंडल गोवर्धन साव, रवि कुमार टिंकू कसेरा, बिनोद बिहारी महतो हेमलाल महतो, महेंद्र राम इकरार अंसारी, बाबू खान, गुलाब महतो, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to "आगामी विधानसभा चुनाव 2024 मे मांडू से आजसू का विधायक होगा :- विजय साहू "
एक टिप्पणी भेजें