-->
जामताड़ा के दुमका रोड स्थित बंद घर से अज्ञात चोरों ने नगद सहित लगभग 7 लाख रुपए के गहनो कि चोरी की।

जामताड़ा के दुमका रोड स्थित बंद घर से अज्ञात चोरों ने नगद सहित लगभग 7 लाख रुपए के गहनो कि चोरी की।


बंद घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है।अज्ञात चोरों ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित जयप्रकाश गुप्ता के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें चोरों ने लगभग 3 लाख रुपए के जेवरात और 3 लाख 80 हजार नगद पर हाथ साफ कर दिया है। इस संदर्भ में पीड़ित ने जामताड़ा थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है। 
दिए गए आवेदन में पीड़ित जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बीते 28 जनवरी को वे लोग घर बंद कर अपने पैतृक गांव चले गए थे। 21 फरवरी की रात लगभग 1 बजे जब वह अपने दुमका रोड स्थित घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। जब वह अंदर गए तो अंदर की स्थिति बदली हुई थी। घर में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी टूटा हुआ था। खोजबीन करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने 17 ग्राम का एक सोने का चैन,20 ग्राम का तीन पीस सोने की अंगूठी,10 ग्राम का चैन लगा हुआ सोना का कान बाली और 400 ग्राम का चांदी के दो पायल की चोरी हुई थी। जिसकी कीमत उन्होंने लगभग 3 लाख रुपए बताए हैं। इसके अलावा कस्टमर का एलआईसी प्रीमियम जमा करने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये घर में रखे हुए थे, जिस पर भी अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा गुल्लक में रखें लगभग 30 हजार रुपए भी कर चोरी कर लिया। 
पीड़ित के आवेदन पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल ने बताया कि जल्द ही मामले का उदद्भेन कर लिया जाएगा।

0 Response to "जामताड़ा के दुमका रोड स्थित बंद घर से अज्ञात चोरों ने नगद सहित लगभग 7 लाख रुपए के गहनो कि चोरी की।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4