
महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को नगर महिला कांग्रेस ने किया सम्मानित
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖊️
धनबाद:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के झारखंड आगमन पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रांची में आयोजित स्वागत समारोह व महिला कांग्रेस का महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होकर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह को गुलदस्ता व तैल-चित्र भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर दोनों नेत्रियों ने आभार जताते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना के साथ स्नेहाशीष आशिर्वाद दिया।मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्हें संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाने का निर्देश देते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।मौके पर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को धनबाद नगर के सभी वार्डों में मजबूत,सशक्त और धारदार बनाने के लिए धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी दृढ़ संकल्पित है,धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी संगठन सशक्तिकरण अभियान चलाकर संगठन में अधिक से अधिक महिलाओं को निरंतर पार्टी के विचारधारा से जोड़ने का संकल्प लिया हैं,आगे उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस अग्रणी भूमिका निभाने का काम करेगी,कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता विफल मोदी सरकार को मुंहतोड जबाब देने का काम करेगी।आगे नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लोगों का विश्वास जगा है और लाखों लाख लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं,यह यात्रा आर्थिक न्याय के लिए सामाजिक न्याय के लिए और राजनीतिक न्याय के लिए है इसका उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है संविधान को बचाना है और महंगाई और बेरोजगारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार है उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।आम लोगों को आर्थिक न्याय सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय पूर्ण से उपलब्ध हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी वचनबद्ध हैं।आगे उन्होंने कहा कि दिनांक 4 फरवरी 2024 को धनबाद जिला में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी सफल व ऐतिहासिक बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी एवं महिलाओं से भारी संख्या में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया
0 Response to "महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को नगर महिला कांग्रेस ने किया सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें