भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गठबंधन के तहत भाकपा माले ने किया समर्थनराहुल गांधी से मिले,जगह-जगह सड़कों पर उतर कर किया समर्थन, यात्रा में हुए शामिल
रविवार, 4 फ़रवरी 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖊️
धनबाद:4 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा का महागठबंधन के तहत भाकपा माले धनबाद जिला के नेता व कार्यकर्ता जगह- जगह सड़को पर उतरा एवं समर्थन किया। आज सुबह भाकपा माले विधायक काॅ. विनोद कुमार सिंह एवं पूर्व विधायक कॉ.अरुप चटर्जी राहुल गांधी के रात्रि ठहराव स्थल पूर्वी टूण्डी के हलकट्टा गाँव पहुंचे और राहुल गांधी से मिले। साथ ही उनकी न्याय यात्रा में शामिल हुए। धनबाद रेलवे स्टेशन,श्रमिक चौक,पूजा टॉकिज आदि स्थानो में झंडा तख्ती के साथ न्याय यात्रा के समर्थन में मार्च किया गया। गोविन्दपुर के साहेबगंज रोड पर काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। धनबाद में नगर सचिव नकुलदेव सिंह, जिला सदस्य मनोरंजन मल्लिक,कृष्णा सिंह, हरेंद्र सिंह, संदीप कौशल, गणेश महतो काजल मंडल,सरोज देवी, अजरानी निशानी, सत्येन्द्र चौहान,बी आर सिंह, मुन्ना चौहान,राजू चौहान, देवेन्द्र चौहान, जमाल अंसारी, मदन मजूमदार, जितेन्द्र शर्मा, मंजू देवी, अजय प्रजापति, ज्ञानोदय गोर्की, वीर भगत, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, राजा अंसारी, रामेश्वर साव,विमल कुमार रवानी, आसमान मराण्डी, मजीद खान काशीनाथ कॉयरी, मुख्तार अंसारी, तस्लीम अंसारी समेत सेकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।
0 Response to "भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गठबंधन के तहत भाकपा माले ने किया समर्थनराहुल गांधी से मिले,जगह-जगह सड़कों पर उतर कर किया समर्थन, यात्रा में हुए शामिल"
एक टिप्पणी भेजें