झारखंड में जनता दल यू को मजबूत करने का संकल्प। आगामी लोकसभा चुनाव पर बनी पार्टी की रणनीति
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
Comment
धनबाद: झारखंड में भी बिहार के तर्ज पर जदयू की स्थिति मजबूत करने का संकल्प पार्टी ने लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को रांची स्थित पुराने विधानसभा भवन में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में जदयू की एक बैठक हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिनंदन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सचिव रणजीत सिंह,धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे सहित अन्य मौजूद थें।
0 Response to "झारखंड में जनता दल यू को मजबूत करने का संकल्प। आगामी लोकसभा चुनाव पर बनी पार्टी की रणनीति"
एक टिप्पणी भेजें