समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब बिक्री पऱ प्रतिबंध लगाने की किया मांग।
रविवार, 11 फ़रवरी 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता सुनील कुमार।
दारू प्रखंड के कई जगहों पऱ इन दिनों कई होटलों और फ़ास्ट फ़ूड केंद्रों में खुले आम अवैध शराब की बिक्री होती है। जिससे युवा पीढ़ी के साथ साथ अन्य लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। कई लोगों का घर भी बर्बाद हो रहा है। इसी को लेकर दारू प्रखंड के समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब और डुप्लीकेट शराब की बिक्री पऱ प्रतिबंध लगाने की मांग किया है। जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने दारू प्रखंड में अवैध शराब बिक्री पऱ जिला प्रशासन से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा की इस तरफ से बिक्री से युवा वर्ग की पीढ़ी बर्बाद हो रही है। ऐसे लोगों पऱ करवाई होनी चाहिए। नशा के खिलाफ उन्होंने लोगों को जागरूक करने की बात कहा है।भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बसंत नारायण ने कहा की अवैध शराब और डुप्लीकेट शराब खरीद बिक्री पऱ तुरंत प्रतिबंध प्रशासन को लगाना चाहिए।
झुमरा और दारू में बड़े पैमाने पऱ शराब की खरीद बिक्री होती है। साथ ही डुप्लीकेट शराब भी बनाया और बेचा जाता है। प्रशासन इस पऱ तुरंत करवाई करें। 20 सूत्री अध्यक्ष शशिमोहन सिँह ने कहा की दारू प्रखंड में बड़े पैमाने पऱ अवैध शराब की खरीद बिक्री होती है।
यहां तक की डुप्लीकेट शराब भी बनता है। इसका खुलासा छापामारी से हमलोगो को पता चला। इस तरफ के अवैध धंधा को प्रशासन तुरंत बंद करें। इस तरफ के शराब के प्रयोग से कई लोगों का घर बर्बाद हो रहा है। सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने कहा की अवैध शराब की खरीद बिक्री तुरंत बंद होना चाहिए। इस तरफ के शराब प्रयोग से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। साथ साथ लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। कई लोगों का घर बर्बाद हो रहा है।
0 Response to "समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने अवैध शराब बिक्री पऱ प्रतिबंध लगाने की किया मांग।"
एक टिप्पणी भेजें