विज्ञान एवं स्किल से समाज विकसित होगा:मनोज टुडूसंथाली ओलचिकी लिपि की प्रतियोगिता आयोजित की गई।ग्राम बागजोबरा में ऑल संथाल स्टूडेंटस यूनियन की कमेटी का गठन किया गया।
सोमवार, 4 मार्च 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग रविवार को बिरुआ कॉलोनी हजारीबाग एवं ग्राम बागजोबरा में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मांझी हडाम अर्जुन हांसदा एवं संचालन यंग ब्लड आदिवासी समाज सह ऑल संथाल स्टूडेंटस यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू ने की। बिरुआ कॉलोनी में संथाली ओलचिकी लिपि की प्रतियोगिता हुई जिसमें जिसमें रवि मुर्मू एवं निलेश हेंब्रम को अच्छा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
साथ ही साथ संथाली ओलचिकी लिपि के शिक्षक संदीप किस्कु को भी महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।बयंग ब्लड आदिवासी समाज सह ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारी प्रमुख प्राथमिकता शिक्षा के आधारभूत महत्व को जानना समझना जरूरी है। विकास के लिए तीन महत्वपूर्ण चीज हैं शिक्षा ,विज्ञान एवं स्किल इन तीनों पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है बिरुआ कॉलोनी में।
साथ ही साथ जनजातीय भाषा एवं लिपि संथाली, मुंडा ,कुडुख ,हो खड़िया सभी भाषा का लाभ दिया जा रहा है।
आदिवासी जनजातियों का समुचित विकास हो इसके लिए प्रत्येक विभाग का गठन किया जा रहा है जिसमें से शिक्षा विभाग में मनोज टुडू एवं मनोहर सोरेन ,
कला संस्कृति विभाग में संदीप किस्कु, नवीन सोरेन,
खेल विभाग में रविंद्र टुडू सलकू हेंब्रम, सुकेश सोरेन,अजीत सोरेन को पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
और जल्द ही कृषि विभाग के लिए भी पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा।
प्रत्येक दिन शाम के समय 6:00 से क्लास संचालित हो रही है रविवार के दिन दोपहर 12:00 बजे क्लास संचालित की जा रही है।
ग्राम बागजोबरा में भी समुचित विकास प्रत्येक क्षेत्र जिसमें शिक्षा तकनीकी शिक्षा जनजातीय भाषा, ओलचिकी लिपि, खेल,कृषि, पशुपालन रोजगार ,स्वरोजगार हो इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है जिसमें पुरुष मोर्चा में अध्यक्ष महात्मा हंसदा , सचिव सुरेंद्र बास्के एवं कोषाध्यक्ष जीवलाल हांसदा को नियुक्त किया गया। महिला मोर्चा में अध्यक्ष कविता मुर्मू, सचिव माधुरी मरांडी ,कोषाध्यक्ष देवंती टुडू को सर्व समिति से नियुक्त किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से मनोहर सोरेन संदीप किस्कु , नवीन सोरेन,रवि मुर्मू ,निलेश हेंब्रम, प्रेम प्रकाश अर्जुन हसदा ,प्रयाग मांझी महात्मा हसदा, चुरचू पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सहदेव किस्कु,सुरेंद्र बास्के ,सोमर हसदा, राजू हसदा ,जस्टिन हसदा, महेश मुर्मू, विकास हंसदा ,सूरज हसदा, सुरेश हसदा, अजय हसदा, देवराज हसदा, सुनील मुर्मू ,देवंती टुडू, मंती किस्कु, माधुरी मरांडी, कविता मुर्मू, पानमती बास्के ,लालमोहन हसदा , फिनीलाल टुडू, एवं बालीडीह अध्यक्ष सुनील टुडू, बबलू हसदा सुकेश सोरेन नरेश हांसदा प्रकाश हेंब्रम, देव मरांडी, जितेश हेंब्रम ,निलेश सोरेन सोमनाथ राजेंद्र मुर्मू एवं अन्य लोगों उपस्थित रहे।
0 Response to "विज्ञान एवं स्किल से समाज विकसित होगा:मनोज टुडूसंथाली ओलचिकी लिपि की प्रतियोगिता आयोजित की गई।ग्राम बागजोबरा में ऑल संथाल स्टूडेंटस यूनियन की कमेटी का गठन किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें