-->
आजसू पार्टी में शामिल हुए पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह का स्वागत सह सम्मान समारोह

आजसू पार्टी में शामिल हुए पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह का स्वागत सह सम्मान समारोह


धनबाद:शनिवार को लेक्सस होटल के सभागार कक्ष में आजसू पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी केन्द्रीय महासचिव सह पुर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंटू महतो एवं संचालन जिला प्रधान सचिव रामा शंकर तिवारी ने किया। इस बीच संजय रंजन को पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। संजय रंजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की कुछ विशेषताएं हमे आपके साथ जुड़ने को प्रेरित किया और आपलोगों के बीच शामिल होकर सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमलोग एक बड़े बंदूक की महत्तवपूर्ण हिस्सा गोली के रूप में पहचाने जाते है और हम कार्यकर्ताओं को गोली से भी तेज गति में जनहित को लेकर कार्य करना होगा। झारखण्ड का चौमुखी विकास कोई कर सकता है तो वह सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में सिर्फ आजसू पार्टी ही कर सकता है। इसीलिए धनबाद कोयलांचल की जनता को आजसू पार्टी पर विश्वास करते हुए अपार सहयोग की अपेक्षा करते हैं। धनबाद के पार्टी कार्यकर्ताओं का ढेर सारा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस किसी परिस्थिति में हमे याद कीजिएगा हम आपके समक्ष होंगे तथा इस मंच के माध्यम से सुदेश कुमार महतो को भी धन्यवाद व्यक्त कर गौरवान्वित महसूस किया। इस मौके पर केन्द्रीय महासचिव राधेश्याम गोस्वामी, विनय सिंह,हलधर महतो,रमेश मुनी,हीरा लाल महतो,विशाल महतो,भगवान दास शर्मा,सुभाष रवानी, रतिलाल महतो,कुल्लू चौधरी,राकेश गयाली, विकाश कुमार,रिंकू महतो,दयानंद महतो, मुकेश महतो,राजेश उरांव,सुनील शर्मा,प्रेम कुमार इत्यादी शामील थे ।

0 Response to "आजसू पार्टी में शामिल हुए पूर्व डीआईजी संजय रंजन सिंह का स्वागत सह सम्मान समारोह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4