धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दुलु महतो वीएसएस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर सिंदरी पहुंचे एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा
बुधवार, 10 अप्रैल 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी दिनांक 10 /4/2024 को ढुल्लू महतो बाघमारा विधायक एवं 18 वीं लोकसभा में धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के सिंदरी आगमन पर एक स्वागत एवं अभिनंदन पत्र ऑल इंडिया एफसीआई वीएसएस इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष आर सी प्रसाद एवं सुरेंद्र प्रसाद शाह की उपस्थिति में दिया गया । वही एफसीआई प्रबंधन, धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थाओं का लाइसेंस फीस ना बढ़ाएं अखबारों में एसोसिएशन की खबर छापने के बाद विधायक ने एसोसिएशन के सदस्यों से सिंदरी की उन तमाम समस्याओं को सुना और सदस्यों ने तमाम समस्याआ से आकर्षित किया जिसे एफसीआई सिंदरी के प्रबंधन द्वारा सिंदरी के धार्मिक स्थल और शिक्षण स्थल पर कुठार घाट किया गया है , जिसे पत्र के माध्यम से विधायक को अवगत कराया गया एवं उनसे आग्रह किया गया है कि आप अपने स्तर से यथासंभव उन त्रुटियों का दूर करने के कोशिश की जाए क्योंकि स्कूलों के बड़े हुए लाइसेंस फीस एवं धार्मिक स्थलों पर इतना बड़ा बोझ यहां की जनता बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।
0 Response to "धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दुलु महतो वीएसएस कर्मियों की समस्याओं को सुनकर सिंदरी पहुंचे एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा"
एक टिप्पणी भेजें