-->
कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को सुनिश्चित जीत दिलाने को लेकर हुई बैठक

कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को सुनिश्चित जीत दिलाने को लेकर हुई बैठक


धनबाद: शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को सुनिश्चित जीत दिलाने को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक ब्लैक रौक होटल,बैंकमोड़ में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थी। बैठक मेंं बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक,झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के चैयरमेन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, राष्टीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामत्री ए.के.झा,झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद,प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा,दुर्गा दास,रविरंजन सिंह उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने किया।उक्त बैठक में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा देवी ने कहा कि चुनाव प्रचार के क्रम में धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन,स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूं,यह चुनाव धनबाद लोकसभा की सर्वांगीण विकास एवं भय मुक्त धनबाद बनाने को लेकर हैं। आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के सरकार बनते ही हिंदुस्तान की हर गरीब महिला को चाहे वह मजदूरी करें,खेती करें,छोटा नौकरी करें,हर गरीब महिला को एक लाख रुपया देने की हैं,साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को सशक्त व मजबूत बनाते हुए महिला के सुनिश्चित भागीदारी देने की है जैसे राहुल गांधी ने मुझे धनबाद से टिकट देकर अपने घोषणा को सच किया है और निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनते ही देश के हर गरीब महिलाओं की साल में ₹1 लाख रुपया देने का अपना वायदा भी पूरा करेंगी, देश की जनता मोदी सरकार के क्रियाकलाप से त्रस्त,परेशान और हतोत्साहित हैं,महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं, लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही हैं,इसके बावजूद मोदी सरकार मूकदर्शक बनी हुई हैं,लोग इस बार भाजपा के लुभावने जूमलों के झांसे में आने वाले नही हैं,भाजपा के चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी हैं,2024 के लोकसभा चुनाव मेंं धनबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा को धनबाद लोकसभा से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।बैठक मेंयोगेंद्र सिंह योगी, लक्ष्मण तिवारी, कयूम खान,शाहिदा कमर, सीता राणा, राजू दास,रामगोपाल भुवानिया, कुुमार गौरव सिंह, नवीन सिंह,जोगिन्दर सिंह जोगी, माला झा सतपाल सिंह ब्रोका,लक्षमण तिवारी,अक्षयवर प्रसाद पप्पू पासवान,सन्तोष राय,कालीचरण यादव,इरफान चौधरी, मंटू दास पप्पू कुमार तिवारी जितेेश सिंह कुमारसंभव बाबू अंसारी,हिमायु राजा,मृत्युंजय सिंह मनोज हाडी , गोपाल कृष्ण चौधरी, जयप्रकाश चौहान,डी एन यादव, अजय कुमार गैरूल हसन, विजय पासवान इंदू अंसारी, जियाऊल हसन, इम्तियाज अली,क्यूम खान,कृष्ण वर्मा रणधीर ठाकुर पिंटू तुरी,पूर्णेन्दु सिंह, मधु सूदन चौधरी, रुबी खातून, पूनम देवी, जानकी देवी, मुस्कान खातून, सत्यानंद पांडे, अरशद कलीम, रमेश राय, बमभोले सिंह, वीरेंद्र सिंह, किशोर कुमार,राजा अंसारी, कामता पासवान, माली गोप, महेंद्र पासवान, सरफुद्दीन अंसारी, मनोज घोष, कामता पासवान, गंगा वाल्मीकि सहित सैकड़ो लोग उपस्थिति थे।

0 Response to "कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को सुनिश्चित जीत दिलाने को लेकर हुई बैठक "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4