सिंदरी :पूर्व के निरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में दिनांक-15.04.2024 को सुरेन्द्र झा (भा०पु०से०). पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोयला क्षेत्र, बोकारो करीब दिन के 11.30 बजे पुलिस निरीक्षक कार्यालय, सिन्दरी आये। जिन्हें गार्ड द्वारा सलामी दी गयी। सलामी। गार्ड को अच्छे टर्न आउट के लिए पुरस्कृत उनके द्वारा किया गया l तत्पश्चात् अंचल निरीक्षक कार्यालय, सिन्दरी का निरीक्षण प्रारंभ किया। निरीक्षण के समय 1. भूपेन्द्र प्रसाद राउत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिन्दरी 2. पु०नि० ज्योति प्रकाश कुजुर, पुलिस निरीक्षक, सिन्दरी अंचल 3.पु०नि० उषा रानी, पुलिस निरीक्षक, जोरापोखर अंचल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में पुलिस निरीक्षक कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किये। निरीक्षणोपरांत पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिन्दरी के कार्यालय गये जहां आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था का समीक्षा किये। साथ ही लोकसभा चुनाव के संबंध में कितने असमाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई (107,108,109,110 इत्यादि), निगरानी प्रस्ताव, गुण्डा पंजी, सी०सी०ए० का प्रस्ताव आदि की कार्रवाई की गई है, के बारे में जानकारी प्राप्त किये एवं रामनवमी त्योहार के अवसर पर सिन्दरी अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्र में कितने जुलूस/अखाड़ा लाईसेन्सी एवं कितने गैर लाईसेन्सी है, तथा रामनवमी के अवसर पर क्या तैयारी है के बारे में भी जायजा लिया गया तथा निर्देश दिया गया कि रामनवमी के पूर्व सभी थाना में फ्लैग मार्च करेंगे, डी०जे० को प्रतिबंध करना, असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने, जुलुस के दौरान वीडियो ग्राफी करने का निर्देश दिये एवं अफवाह फैलाने वाले एवं साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले को चिन्हित कर सख्ती से निरोधात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया
0 Response to "पूर्व निरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में पुलिस उप महानिरीक्षक सुरेन्द्र झा (आईपीएस) सिंदरी पहुंचे।"
एक टिप्पणी भेजें