-->
फेसबुक आइडी झारखंड चौपाल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाँथों में पिस्टल लिए हुए तस्वीर वायरल करने का विरोध पूरे धनबाद जिला में शुरू

फेसबुक आइडी झारखंड चौपाल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाँथों में पिस्टल लिए हुए तस्वीर वायरल करने का विरोध पूरे धनबाद जिला में शुरू

सिंदरी :फेसबुक आइडी झारखंड चौपाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाँथों में पिस्टल लिए हुए तस्वीर वायरल करने का विरोध पूरे धनबाद जिला में शुरू हो गया है। इसका विरोध प्रकट करते हुए झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष रामू मंडल ने फेसबुक आइडी झारखंड चौपाल के खिलाफ सोमवार को सिंदरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से इसके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की गई है। रामू मंडल ने आदर्श आचार संहिता के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छवि को धूमिल करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा ऐसे कार्य करने की बात कही है। असामाजिक तत्व  हेमंत सोरेन को आतंकवादी घोषित करने की कोशिश करने की फिराक में है। यह विपक्षी दलों की साजिश का हिस्सा लग रही है। हेमंत सोरेन के समर्थकों को इस पोस्ट से धक्का लगा है। आचार संहिता में पोस्ट में कामेंट्स में गलत शब्दों का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के पत्र देकर वरीय पुलिस अधीक्षक सहित कई थाना में केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इसपर प्रशासन अगर संज्ञान नहीं लेती है तो झारखंड के अन्य जिलों में भी झारखंड चौपाल और उसके संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा। यह मुहिम झामुमो नहीं रोकेगी।

0 Response to "फेसबुक आइडी झारखंड चौपाल में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाँथों में पिस्टल लिए हुए तस्वीर वायरल करने का विरोध पूरे धनबाद जिला में शुरू"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4