झारखंड पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की हुई घोषणा
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024
Comment
हजारीबाग संसदीय लोकसभा क्षेत्र से राजकुमार कुशवाहा झापा के प्रत्याशी घोषित
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग रांची के डीबडिह स्तिथ द कार्निवल बैंक्विट हॉल में झारखंड पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक आहुत की गई और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से संसदीय सीटों की घोषणा की गई। झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने तीन लोकसभा सीटों में प्रत्याशी उतारने की पुष्टि करते हुए कहा कि सिंहभूम, हजारीबाग ,चतरा ,खूंटी, लोहरदगा और राजमहल से चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को तीन संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारों की घोषणा की गई जिसमें सिंहभूम से पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, चतरा से दर्शन गंझू एवं हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारेगी। बाकी संसदीय क्षेत्रों में उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
0 Response to "झारखंड पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के नाम की हुई घोषणा"
एक टिप्पणी भेजें