-->
प्रकृति पर्व सरहुल  बाहा पूजा में मनोज टुडू ने वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया जो सालों भर चलेगी।

प्रकृति पर्व सरहुल बाहा पूजा में मनोज टुडू ने वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया जो सालों भर चलेगी।

भानुमित्र संवाददाता।

हज़ारीबाग सरहुल मैदान हजारीबाग में यंग ब्लड आदिवासी समाज ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं हजारीबाग जिला मांझी हडाम मनोज टुडू ने कहा कि बाहा पर्व में ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा की बाहा पर्व संथाल समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार में से एक है जो आदिवासियों और प्रकृति के बीच एक अटूट प्रेम एवं श्रद्धा का प्रतीक है।
इस महीने में अद्भुत प्रकृति की गोद में समाये हुए खूबसूरत पलाश के फूल सखुआ के फूल और सभी पेड़ों पर आए हुए कोमल कोमल पतिया फूल कलियां से आती हुई सोंधी सोंधी मीठी खुशबू यह खूबसूरत अद्भुत नजारा सभी के मन को मोह लेती है। बाहा पर्व में जाहेर थान में  पूजा के बाद ही सभी ग्रामीण प्रकृति की गोद समाये विभिन्न वृक्ष एवं फलों का प्रयोग करते हैं यह अद्भुत प्रेम एवं श्रद्धा प्रकृति एवं आदिवासियों के बीच दर्शाती है यह त्यौहार। आधुनिक युग में विभिन्न प्रकार के औद्योगिकरण एवं अन्य प्रकार के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही है विकास जरूरी है परंतु संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी युवाओं को वृक्षारोपण प्रत्येक साल बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है हमारे जल जंगल जमीन की रक्षा हमारे पूर्वज सदैव करते रहें अब हमें अपनी विरासत को बचाएं रखने के लिए वृक्षारोपण को प्राथमिकता देना होगा तभी यह पर्व हमारे लिए सार्थक साबित होगा। यंग ब्लड आदिवासी समाज,संथाल स्टूडेंट यूनियन आदिवासियों के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के कार्य कर रही है और इस विकास के कार्य की गति को प्रत्येक गांव पर लाने के लिए कार्य कर रही है और पूरा विश्वास है कि 2024 हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा। हमारा लक्ष्य झारखंड के प्रत्येक ग्राम का समुचित विकास करना है। इस बाहा पर्व में एलान की आती है कि लोगों को राजनीति की को लेकर जागरूक करना है लीडरशिप की प्रशिक्षण देना है और लोगों को लीडर के रूप में तैयार करना है। इस सरहुल बाहा पर्व में भवदीय यंग ब्लड आदिवासी समाज ऑल संथाल स्टूडेंट यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष (मांझी हडाम हजारीबाग)मनोज टुडू भारत जगत मांझी परगना के बाबूलाल हेम्ब्रोम बलीडीह ग्राम के मांझी हडाम कैलू मांझी जिला नायके विकास टुडू किस्टो बेसरा बालकृष्ण टुडू रमेश हेमरोम मिसिल किस्कू मोतीलाल शिवजी लालजी सोरेन मनोहर सोरेन ,प्रदीप मुर्मू राहुल सोरेन सागर सोरेन नवीन टुडू, संदीप किसको बिजेंद्र मांझी,अरविंद टुडू,अर्जुन टुडू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to "प्रकृति पर्व सरहुल बाहा पूजा में मनोज टुडू ने वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया जो सालों भर चलेगी।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4