पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ताले की चाबी आप,1 जून को खटाखट दबाए तीर कमान का बटन:- कल्पना
रविवार, 26 मई 2024
Comment
पाकुड़:- प्रखंड प्रखंड के झिकरहट्टी केकेडीएम हाई स्कूल मैदान में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से झामुमो से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह झामुमो नेत्री पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन खूब गरजे। चुनावी जनसभा झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में कल्पना मुर्मू सोरेन का स्वागत माला पहनाकर और बुके देकर किया गया। जनसभा में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि संथाल परगना की वीर भूमि में कई ऐतिहसिक क्रांतिकारी गाथाएं लिखी हैं। देश के इस चुनाव के आखिरी चरण में संथाल परगना की जनता झारखण्ड से भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी। तानशाही ताकतों की दिल्ली से पूर्ण विदाई संथाल की जनता ही सुनिश्चित करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड के हक-अधिकार की आवाज उठा रहे थे। इसलिए उन्हें बीजेपी ने साजिश कर जेल में डाल दिया। मगर वो भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बेटे हैं। कभी झुके नहीं। हेमन्त की जेल की चाबी आप जनता जनार्दन के पास है। आपसे आग्रह है 1 जून के दिन 4 नंबर पर तीर-धनुष का बटन दबाकर विजय हांसदा को भारी से भारी मतों से जिताने का काम करें। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि जब से देश मे भाजपा सरकार बनी है। गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले 10 वर्षों में एक भी पूंजीपतियों के यहाँ रेड नही पड़ी। केंद्र की भाजपा सरकार के मदद से पूंजीपतियों ने देश के गरीबों को लूटकर अपना खजाना भरने का काम किया। इंडिया गठबंधन की केंद्र में बनती सरकार में आप सबकी सहभागिता जरूरी है। आप सभी 1 जून को अपना वोट व अपना आशीर्वाद श्री विजय हांसदा जी को दें। जनसभा को काँग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमानी, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, झामुमो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, कॉंग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, हिना, गुलाम रसूल सहित इंडिया गठबंधन दल के अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया। मौके पर युवा जिला सचिव उमर फारूक, बुद्धिजीवी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, कॉंग्रेस जिला महासचिव सोनू आलम, बाबू पॉल, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, नगर सचिव नूर आलम, जिला सदस्य फिरोज अली, जिला सदस्य आलमगीर आलम, जिला सदस्य तनवीर आलम, जिला सदस्य यूसुफ खान, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, आरिफ हुसैन, फुरकान शेख, राफिजुद्दीन शेख, बारीक शेख, याकूब शेख, जोरसीड शेख, जवाहर सिंह, मोसर्रफ हुसैन, मुबारक हुसैन, ईस्लाम शेख, जैदुल शेख, कबिरुल सहित अन्य मौजूद थे।
0 Response to "पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ताले की चाबी आप,1 जून को खटाखट दबाए तीर कमान का बटन:- कल्पना"
एक टिप्पणी भेजें