लोस चुनाव में भाजपा प्रत्यशी की जीत तय:बाबुधन
रविवार, 26 मई 2024
Comment
पाकुड़: - आगामी 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सदर प्रखंड के गंधाईपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोरजन सरकार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के विधानसभा संयोजक सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू मौजूद थे। बाबुधन मुर्मु ने कहा कि जनता सब समझ गई है। इस बार राजमहल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी की भारी मतों से जीत हो रही है। राजमहल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के जीत से क्षेत्र में काफी विकास होगा। उन्होंने ने कहा झामुमो के विजय हांसदा राजमहल लोकसभा क्षेत्र में दो बार सांसद रहें। बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। यहां की जनता छोटी-छोटी समस्या से जूझ रहे। यहां के ग्रामीण क्षेत्र की जनता पानी व बिजली की समस्या से जूझ रहे है। क्षेत्र का विकास एक मात्र भाजपा की कर सकती है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के गरीब जनता के बारे में सोचती है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया है। मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Response to "लोस चुनाव में भाजपा प्रत्यशी की जीत तय:बाबुधन"
एक टिप्पणी भेजें