-->
विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदरी में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से गोष्ठी की गई एवं  पौधे  लगाया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदरी में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से गोष्ठी की गई एवं पौधे लगाया गया।



सिंदरी 5 जून,
 विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदरी में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से गोष्ठी की गई एवं छायादार पेड़ लगाया गया।
मुख्य अतिथि ज्ञान विज्ञान समिति के वैज्ञानिक जागरूकता उप कमिटी के अध्यक्ष डा. (प्रो.) डी के सेन ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या बन गया है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि हो रही है और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही है। पेड़ इस समस्या का एक प्रभावी समाधान है।
अध्यक्षता करते हुए हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि हमें अपने समुदायों में वृक्षारोपण अभियानों का आयोजन करना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
संचालन करते हुए विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है हमें उनकी देखभाल भी करनी होगी नियमित रूप से पानी देना खाद देना और उसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेवारी होनी चाहिए।
गोष्ठी के बाद बीबीजी कैंप बस्ती में आर एस मोर कॉलेज गोविंदपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. डी के सेन ने एक छायादार पेड़ लगाया।
गोष्ठी में जिला सचिव भोलानाथ राम, मधेश्वर भगत, विकास गुप्ता, जनवादी महिला समिति की सिंदरी नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा, रंजू प्रसाद, गौतम प्रसाद, मुकेश कुमार, राम लायक राम, नरेंद्र नाथ दास, सुबल चंद्र दास, राम लाल महतो, राजू ठाकुर, शिबू राय आदि ने अपने विचार रखें।

0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंदरी में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से गोष्ठी की गई एवं पौधे लगाया गया।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4