-->
पवित्रम सेवा परिवार ने आयोजित किया पवित्रम वन महोत्सव

पवित्रम सेवा परिवार ने आयोजित किया पवित्रम वन महोत्सव

रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़
🖋️धनबाद:पवित्रम सेवा परिवार धनबाद के द्वारा रविवार को बरवाअड्डा स्थित गणेश पेट्रोल पंप में पवित्रम वन महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी उपस्थित थी। मुख्य अतिथि को एक पौधा, श्रीमद्भागवत गीता एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम मे सभी लोगों ने मंत्रों के माध्यम से धरती और पर्यावरण को बचाने का संकल्प किया l सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए अपने जीवन शैली मे बदलाव, एसी का उपयोग कम करने, डिस्पोजल का प्रयोग कम करने , प्लास्टिक का प्रयोग कम करने का संकल्प लिया l सभी लोगों ने घरों मे खाए जाने वाले आम, जामुन,लीची के बीजों को सुखाने का संकल्प भी किया l मुख्य वक्ता अजय भरतिया ने सभी लोगों से अपने आसपास की स्कूलो,कालेजों, सार्वजनिक स्थानों को चयन कर वहां पवित्रम परिवार के साथ मिलकर वृक्षारोपण का आह्वान किया सभी संस्थाओं को इस अभियान मे साथ जुड़ने का आह्वान किया।
मौके पर उपस्थित बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बाजार समिति परिसर में एक सौ एक पौधा रोपण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंत्रोचार के साथ पेट्रोल पंप में आम, अनार, आंवला, आदि फलदार पौध रोपण किया गया।
 मौके पर मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अजय भरतीया,पर्यावरण संयोजक विपुल कुमार, राकेश खंडेलवाल, वंदना घोषाल, भारती दुबे के साथ ही साथ पवित्रम परिवार के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी आलोक डोकानिया, मनोज मिश्रा, काजल झा , अनिता डोकनिया, विभा अग्रवाल, राशि गुप्ता, ब्रजेश कुमार, राजेश सिह, अमित अग्रवाल,विनोद सिंघल आदि संस्था के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। आयोजन की अध्यक्षता किशन वीरु शंघाई व संचालन जितेंद्र अग्रवाल ने किया।

0 Response to "पवित्रम सेवा परिवार ने आयोजित किया पवित्रम वन महोत्सव "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4