चलने में असमर्थ,बावजूद किया मतदान
शनिवार, 1 जून 2024
Comment
पाकुड़:-जिले में युवा वोटरों के साथ साथ बुजुर्ग वोटरों ने भी अपने मताधिकारी का जमकर प्रयोग किया। शहर के भगतपाड़ा निवासी 90 वर्षीय सावित्री देवी आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय के बूथ में जाकर अपने मत का प्रयोग किया। सावित्री देवी ने कहा कि पांच साल में आने वाले इस पर्व को कैसे भूल जाएंगे। जब तक जिंदा रहेंगे। अपने मत का प्रयोग करेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना फर्ज को निभाएंगे। साथ ही लोगों को भी मतदान के लिए अपील करेंगे। वोट अपने लिए नही बल्कि स्वच्छ व सुंदर देश के निर्माण के लिए देना जरूरी है। वही प्रखंड पाकुड़ के सोनाजोडी में 70 वर्षीय शुशील देवी , तो हिरणपुर में एक वृद्धा महिला जो चल नहीं सकती थी, उसने अपने पुत्र के साइकिल पर चढ़कर मतदान किया, तो शहर के संस्कृति भवन में वेल चेयर पर तो गोदी में चढ़कर वृद्धा ने किया मतदान
0 Response to "चलने में असमर्थ,बावजूद किया मतदान"
एक टिप्पणी भेजें