मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह,पहले किया मतदान फिर किया जलपान
शनिवार, 1 जून 2024
Comment
पाकुड़: - जिलेभर में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। वोटरों ने पहले मतदान किया फिर चल पान ग्रहण किया। मतदान को लेकर मतदान केंद्रों में सुबह साढ़े 6 बजे से ही वोटरों का भीड़ लगना शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय के बूथों में निर्धारित समय में पोलिंग शुरू हो गई थी। मतदान से पूर्व मतदान कर्मी भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। कही-कही मतदान तो समय पर शुरू हुआ परंतु मतदान कार्य काफी धीमी गति से चलने के बाद मतदान केंद्र में वोटरों की लंबी कतार देखी गई। शहर के राज प्लस टू विद्यालय में दो मतदान केंद्र बनाया गया था। बूथ संख्या 401 में मतदान कर्मियों के सुस्ती के कारण काफी धीमी गति से मतदान कार्य हो रहा था तो वही बूथ संख्या 402 में काफी तेजी गति से कार्य हो रहा था। सुबह नो बजे तक 402 मतदान केंद्र में एक ही वोटरों की लाइन नही देखी गई। बूथ संख्या 401 के मतदान कर्मी के कार्य को लेकर लोगों में काफी नाराज देखी गई। तो बूथ संख्या 402 के कार्य को लेकर वोटरों में काफी खुशी देखी गई। इसके आलावे जिले के सभी मतदान केंद्रों में मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखा गया। महिला, पुरुष वोटरों के साथ-साथ युवा वोटरों में भी काफी उत्साह देखा गया। मतदान के लिए मतदान केंद्र में महिला व पुरुष वोटरों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। वोटरों ने लंबी कतार में खड़ा होकर शांतिपूर्ण ढंग से अपने मतदधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुबह से मतदान केंद्र के बाहर वोटरों की काफी भीड़ देखी गई। जैसे जैसे समय पार होता गया मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ घटना शुरू हो गया। कई ऐसे बूथों पर देखा गया कि बूथ में वोटर नही होने के कारण मतदान कर्मी बाहर का घूमते दुखे। बूथों पर वोटरों के पेयजल आदि भी व्यवस्था की गई थी। कई बूथों को बैलून आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
जिले के डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल,एसपी प्रभात कुमार ने धनुषपूजा स्थित मतदान केंद्र में अपने मतदधिकार का प्रयोग किया। डीसी के साथ उनकी पत्नी ने भी अपने मतदधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद डीसी व एसपी ने वोटरों से मतदान को लेकर वोटरों से अपील की। कहा कि यह देश का महापर्व है। तो पांच साल में एक बार आता है। इसमें आपने भागीदारी जरूरी दें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। वही विशेष कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने भी बूथ में जाकर अपने मत का प्रयोग किया।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
बूथ में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। डीसी व एसपी भी जिले में हो रहे मतदान की पल पल जानकारी ले रहे थे। चुनाव में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी भी क्षेत्र का भ्रमण कर चुनाव कार्य का जायजा ले रहे थे। बूथ में झारखंड पुलिस के आलावे बाहरी राज्य के पुलिस की तैनाती की गई थी। बिना पहचान पत्र के वोटरों को मतदान के अंदर प्रवेश नही करने दिया जा रहा था। यहां तक कि बूथ के अंदर मोबाइल भी ले जाने की अनुमति नही दी जा रही थी। वोटर अपने मोबाइल को बूथ के बाहर ही छोड़ कर जा रहे रहे थे। जिलेभर के मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था।
0 Response to "मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह,पहले किया मतदान फिर किया जलपान"
एक टिप्पणी भेजें