-->
25 जुलाई को देवघर बाबाधाम जाते समय अभिषेक की अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट कर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रीय सूड़ी समाज ने दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

25 जुलाई को देवघर बाबाधाम जाते समय अभिषेक की अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट कर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रीय सूड़ी समाज ने दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सिंदरी :विगत 25 जुलाई को धनबाद जिला के टुंडी विधानसभा अंतर्गत बेहड़ा गांव निवासी विकास मंडल जी के पुत्र अभिषेक मंडल उर्फ असित मंडल जी का देवघर बाबाधाम जाने के क्रम में बिहार प्रदेश के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया ग्राम में अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट की नीयत से उन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया अस्पताल ले जाने के क्रम में उनका देहांत हो गया | 
सोमवार दिनांक 29.07.2024 को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल धनबाद टीम के साथ टुंडी विधानसभा के बेहाड़ा गांव पहुंचे और स्व.अभिषेक मंडल उर्फ असित मंडल के परिवार से मिले और पूरे घटना की जानकारी लिए प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि यह जांच का विषय है इसका उच्च स्तरीय जांच हो और जो भी दोषी हो उन पर उचित कार्रवाई हो एवं परिवार को उचित मुआवजा मिले अगर कार्रवाई नहीं होता है तो सुडी समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य  होगा | राष्ट्रीय सुडी समाज इसकी घोर निंदा करती है और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है |
 टुंडी विधानसभा के बहेड़ा गांव में झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मंडल, प्रदेश युवा अध्यक्ष रामू मंडल, धनबाद जिला अध्यक्ष परितोष मंडल, जिला युवा उपाध्यक्ष हिमांशु मंडल,  प्रेस प्रवक्ता अजय मंडल, शुभंकर  मंडल, उत्तम मंडल, समाजसेवी रंजीत मंडल, धनबाद के समाजसेवी मथुरा नाथ मंडल, समाजसेवी गंगाधर मंडल,  बृहस्पति मंडल, तपन कुमार मंडल, कल्याण मंडल, अजय मंडल, संतोष मंडल एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |

0 Response to "25 जुलाई को देवघर बाबाधाम जाते समय अभिषेक की अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट कर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रीय सूड़ी समाज ने दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4