-->
झारखंड राज्य मुफस्सिल  लिपिक मोर्चा ने मांगों को लेकर  किया धरना प्रदर्शन  ... बीजेपी के नेता अमरेश सिंह एवं पूर्व मंत्री अरुप चटर्जी ने   समर्थन देकर मंच साझा किया

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ... बीजेपी के नेता अमरेश सिंह एवं पूर्व मंत्री अरुप चटर्जी ने समर्थन देकर मंच साझा किया


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: बुधवार को झारखण्ड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा द्वारा रणधीर वर्मा चौक स्थित घरना स्थल पर शान्तीपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। घरने में जिले के सभी मुफस्सिल लिपिक अपनी निम्नलिखित मांगो को लेकर भारी संख्या में उपस्थित थे। लिपिकों की मांगों का समर्थन करते हुये  पूर्व मंत्री अरूप चटर्जी तथा बी. जे.पी.के नेता अमरेश सिंह ने मंच साझा किया। मौके पर झारखण्ड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष संजूत कुमार सहाय, प्रदेश उपाध्यक्ष,राजीव कौशिक, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष मधुसूदन पासवान, जिला संयोजक  राहुल कु.मिश्रा, सह संयोजक रवि सरकार, सह संयोजक बिजेन्द्र कुमार वर्मा,राजेश पांडेय, कृष्णकान्त महतो, शिवम झा, नितिन कुमार सिंह, आदि उपस्थित थे।मांगो में 1.निम्नवर्गी लिपिक एवं उच्चवर्गीय लिंपिक के पदों का एकीकरण करते हुए नियुक्ति से ग्रेड पे 2400/- लेवल-4 प्रदान करने की कृपा की जाए।2. (क) एक पद, एक नियमावली के तहत सचिवालय,समाहरणालय, क्षेत्रीय कार्यालय एवं अन्य कार्यालय / संवर्ग में पदधारक लिपिकों हेतु एक नियमावली प्रावधानित करने की कृपा की जाए। निम्नलिखित रूप से पदों का केडर तथा वेतनमान निर्धारित करने की कृपा की जाए।लिपिक गेड पे 2400/जिला कैडर।प्रधान लिपिक - ग्रेड पे 4200/- जिला कैडर।
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- ग्रेड पे 4600 जिला कैडर।कार्यालय अधीक्षक ग्रेड पे 4800/- राज्य कैडर।प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड पे 5400/- राज्य कैडर।सहायक प्रशाखा पदाधिकारी-ग्रेड पे 5400/-राज्य केडर।
अवर सचिव - ग्रेड पे 6600 राज्य केडर।(ख) सभी लिपिकीय संरचना का स्थानांतरण का प्रक्रिया सरल एवं ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से झारखंड राज्य अन्तर्गत किसी भी विभाग महें करने की कृपा की जाए। सीधी भर्ती एवं अनुकंपा भर्ती में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाय तथा लोक सेवा आयोग के सिमित परीक्षा में सम्मिलित होने तथा ग्रुप-ग के सभी लिपिकीय पदधारण को परीक्षा में सम्मिलित करने की कृपा की जाए।(ग) सभी विभागों में शनिवारीय अवकाश घोषित करने की कृपा की जाए।(घ) सभी लिपिकीय संरचना हेतु वर्ष में एक बार सात दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन करने की कृपा की जाय की मांगे है।

0 Response to "झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन ... बीजेपी के नेता अमरेश सिंह एवं पूर्व मंत्री अरुप चटर्जी ने समर्थन देकर मंच साझा किया "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4