-->
डिंपल चौबे बनी जेबीकेएसएस महिला मोर्चा धनबाद की जिला अध्यक्ष...पार्टी ने जिस आशा और उम्मीद के साथ हमें जिला का कमान सौपा है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी: डिंपल चौबे

डिंपल चौबे बनी जेबीकेएसएस महिला मोर्चा धनबाद की जिला अध्यक्ष...पार्टी ने जिस आशा और उम्मीद के साथ हमें जिला का कमान सौपा है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी: डिंपल चौबे


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति जे एल के एम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने धनबाद जिला कमेटी महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है धनबाद जिले में मोर्चा के प्रति सक्रियता कर्मठता एवं ऊर्जा को देखते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो केंद्रीय कार्यकारी महासचिव महिला मोर्चा के रजनी रवानी ने डिंपल चौबे को धनबाद जिला में मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। ज्ञात हो की गोविंदपुर प्रखंड के अंतर्गत डुमरियाटांड़ निवासी डिंपल चौबे झारखंडियों की हित के लिए वर्षों से आंदोलनरत के साथ ही सभी गतिविधियों में शामिल रही है उनकी लगन निष्ठा उनकी मेहनत संगठन के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए केंद्रीय कमेटी ने जिले की बागडोर डिंपल चौबे के हाथ में सौंपा है इधर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डिंपल चौबे ने कहा झारखंड बने 24 साल हो गए लेकिन इन 24 वर्षों में झारखंडियों, आदिवासियों और मूल वासियों को अब तक उनका अधिकार नहीं मिला उन्हें अब तक उनके अधिकार से वंचित रखा गया है निश्चित रूप से हमारी पार्टी झारखंडियों को अपना हक और अधिकार दिला कर ही दम लेगी केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो  के अथक प्रयास जारी है जो झारखंडियों को उनका हक दिला कर ही दम लगी।

0 Response to "डिंपल चौबे बनी जेबीकेएसएस महिला मोर्चा धनबाद की जिला अध्यक्ष...पार्टी ने जिस आशा और उम्मीद के साथ हमें जिला का कमान सौपा है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी: डिंपल चौबे"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4