-->
स्वच्छ भारत अभियान के तहत 21000 पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ सम्पन्न।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत 21000 पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ सम्पन्न।

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक नीरज कुमार गुप्ता द्वारा 21000 पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया था। इस कार्यक्रम का सोमवार को गांधी मैदान मे रुद्राभिषेक कर समापन किया गया। रुद्राभिषेक में स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण ओझा, सदर प्रखंड संयोजक बसंत कुमार मेहता सहित कई अन्य उपस्थित हुए। रुद्राभिषेक का कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रखा गया था। इसका प्रसाद वितरण 1 बजे के बाद किया गया। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए 3 से भक्ति जागरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भक्ति जागरण शाम के 7 बजे समाप्त हुआ। साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का समापन और सम्मान समारोह 7 बजे शुरू किया गया। सम्मान समारोह में स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण ओझा  को शॉल देकर सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 21000 पौधारोपण संकल्प को लेकर नीरज गुप्ता को दी बधाई । साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को आगे ले जाकर भारत को स्वच्छ बनाने का प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने की बात कही। मौके उपस्थित राम प्रकाश चौधरी सहसंयोजक, बसंत कुमार मेहता सदर प्रखंड संयोजक, राकेश गुप्ता सह संयोजक जिला, सतीश पासवान नगर संयोजक, नितेक विष्णुगढ़ संयोजक, गौतम कुमार दारू संयोजक, राजू मेहता बरही संयोजक, महावीर बरकट्ठा संयोजक, रीतलाल मरांडी डाड़ी संयोजक, सुनील मेहता पदमा संयोजक एवं सभी प्रखंड के संयोजक एवं सहसंयोजक एवं पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

0 Response to "स्वच्छ भारत अभियान के तहत 21000 पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ सम्पन्न।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4