-->
एस एच एम पब्लिक स्कूल  में जन्माष्टमी उत्सव की रही धूम, नटखट नंदगोपाल बने बच्चे

एस एच एम पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव की रही धूम, नटखट नंदगोपाल बने बच्चे

पाकुड़ : शनिवार 
जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर स्थानीय एसएचएम पब्लिक स्कूल , सिंधिपाड़ा के प्रांगण में विद्यालय के सह पाठयक्रम के तहत जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चे नटखट नंदगोपाल एवं छोटी बच्चियां गोपियां बनीं। एवं गोपियों के वेश भूषा में आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया एवम विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री कृष्ण भजन, गीत व संगीत आदि का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापिका अदिति चौबे ने बताया कि कैसे श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की। उन्होंने श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित अनेकों कथाएं बच्चों को सुनाए। अंत में उन्होंने बताया कि विद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से अवगत कराना है।
मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे

0 Response to "एस एच एम पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव की रही धूम, नटखट नंदगोपाल बने बच्चे"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4