जन्माष्टमी का त्यौहार दुबे अखाड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया.. अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास परिषद सिन्दरी, झरिया के अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा ने सहयोगियों को किया सम्मानित
सोमवार, 26 अगस्त 2024
Comment
सिंदरी दुबे अखाड़ा में अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास परिषद सिन्दरी और झरिया अध्यक्ष सह जनता मजदूर संघ सचिव वेद प्रकाश ओझा के द्वारा दुबे अखाड़ा में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया।भगवान कृष्ण जी का मूर्ति भी स्थापना किया गया और जन्माष्टमी का शुभारंभ सुन्दर काण्ड पाठ के द्वारा दामोदर नाथ दुबे और उनके सहयोगियों के द्वारा शुरू किया गया।पुजा के शुभारंभ के पहले वेद प्रकाश ओझा के द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात लोगों ने मिलकर पुजा प्रारंभ किया गया। उसके उपरांत कीर्तन का आयोजन किया गया। पुजा को बड़े ही धुमधाम से किया गया मौके पर वेद प्रकाश ओझा ने बताया की कृष्ण जन्माष्टमी हिंदूओं का एक प्रमुख त्योहार है। जिसे कृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन विष्णु के आठवें अवतार, भगवान कृष्ण पैदा हुए थे। भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन उनकी पूजा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में जाते हैं। सबसे बड़ा जन्माष्टमी उत्सव मथुरा, वृन्दावन और द्वारका में आयोजित किया जाता है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म वहां हुआ था और उन्होंने अपने बड़े होने तक वर्ष वह बिताए थे।उत्सव के समापन पर सभी ने भगवान कृष्ण के आशीर्वाद की कामना की और मिलकर जन्माष्टमी की खुशियाँ मनाईं।
इस अवसर पर महेंद्र पांडे, शैलेन्द्र देवेदी, आदित्य दुबे, दामोदर नाथ दुबे, हरिश्चंद्र दुबे, कमलेश दुबे, मिथलेश दुबे, पवन ओझा, विदेशी सिंह, रासबिहारी सिंह, दिलीप मिश्रा, नंदा दुबे, श्रीराम दुबे, धर्मदेव दुबे, मुकेश दुबे, अभिषेक तिवारी, डी चौबे, राधाकृष्णन दुबे, अरुण कुमार, सुनील सिंह, उमेश ठाकुर, अरविंद पाठक और राकेश तिवारी अंशु सिंह जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
0 Response to "जन्माष्टमी का त्यौहार दुबे अखाड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया.. अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास परिषद सिन्दरी, झरिया के अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा ने सहयोगियों को किया सम्मानित"
एक टिप्पणी भेजें