-->
बच्चा सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति:पूर्णिमा नीरज सिंह

बच्चा सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति:पूर्णिमा नीरज सिंह


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद:रविवार को झरिया के पूर्व विधायक और झारखण्ड सरकार में पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह  के देहावसन पर श्रद्धांजलि-सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर जननेता व समाजसेवक बच्चा सिंह को याद करते हुए वर्तमान विधायक झरिया ने कहा कि जिन्होंने झरिया ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के मजदूर,किसान,आदिवासी व गरीब बहनों और भाइयों की सेवा में स्वयं को पूरी तरह समर्पित कर दिया था।उन्होंने कहा उनका निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि उन्होंने ही राजनीति में मेरा मार्गदर्शन किया। उनका प्यार,अभिभावकत्व और स्नेह ने ही मेरे लिए प्रेरणा पुंज की तरह काम किया है। उनकी कार्य-शैली ने मुझे जनता की आवाज़ बुलंद करने को प्रेरित किया। उन्होंने मुझे यह सिखाया कि कैसे गरीबों और कमजोरों की आवाज उठाकर उनके अधिकारों के लिए लड़ना है और उन्हें न्याय दिलाना है।झारखंड राज्य की स्थापना और विकास के लिए बच्चा सिंह के समर्पण और उनकी विरासत पर उन्होंने कहा कि बच्चा सिंह का जीवन एक मिसाल था। मैं उनकी परंपरा को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।उनकी अनुपस्थिति को किसी और माध्यम से नहीं बल्कि जनसेवा और जन-अधिकार की बात करके ही की जा सकती है। बच्चा सिंह जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका निवारण करते थे।उन्होंने कहा मैंने हमेशा से बच्चा सिंह  के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास किया है और आगे भी उन्हीं रास्तों पर चलकर झरिया के लोगों की सेवा करती रहूँगी।मौके पर पूर्व उपमहापौर एकलव्य सिंह और अभिषेक सिंह के साथ समस्त सिंह परिवार मौजूद थे।

0 Response to "बच्चा सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति:पूर्णिमा नीरज सिंह "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4