कोल डंपिंग यार्ड में बाहरी लोगों के दबदबा से आक्रोशित लोगो ने किया धरना प्रदर्शन।
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024
Comment
झामुमो के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में जुटे सैकड़ो स्थानीय महिला पुरूष।
भनुमित्र संवाददाता।
कटकमसांडी रेलवे स्टेशन स्थित कोल डंप यार्ड में स्थानीय लोगो को दरकिनार कर बाहरी लोगो द्वारा कोल रैकिंग लोडिंग व अपलोडिंग व कोल धंधे में संलिप्तता से आक्रोशित स्थानीय लोगों, खासकर युवाओं ने झामुमो के बोनर तले धरना प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद बतौर मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष राजा मोहम्मद ने कहा कि कटकमसांडी रेलवे स्टेशन के समीप संचालित कोल डंपिंग यार्ड में कोल डंपिंग, लोडिंग अपलोडिंग व रैकिंग से उड़ रहे गर्द व गुब्बार और धूल कण से आसपास के करीब एक दर्जन गांव प्रभावित है। एक ओर जहां दूर दूर के बाहर से आए लोगों द्वारा कोयल बेच प्रतिदिन लाखो करोड़ो रूपए कमाया जा रहा है। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिला व किशोरियां कोयले के उड़ रहे डस्ट को फांक रहे हैं और बीमार हो रहे है। अध्यक्ष राजा मोहम्मद ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर आयोजित इस धरने के माध्यम से कहना है कि कोल डंप का हर एक काम स्थानीय लोगों द्वारा संचालित की जाएगी। स्थानीय लोगों द्वारा कोल डंपिंग यार्ड का संचालन होगा। कोयले की लोडिंग अपलोडिंग रैकिंग आदि मे प्रत्यक्ष रूप से कोल कंपनियों से सम्बन्ध रहेगा। उन्होने कहा कि बाहरी लोग स्थानीय जनता के समस्याओं से कोई सरोकार भी नही रखते। सिवाय, डस्ट से बचने के लिए एक एक हजार रूपए देकर वे अपनी जिम्मेदारी से मुक्त होने की। कार्यक्रम को झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष राजा खान, मरियम कुजुर, रघुनंदन सिंह आदि ने सम्बोधित कर कहा कि कोल डंप यार्ड का सारा देख रेख व काम काज लोकल लोगों द्वारा संचालित होगी। अगर ऐसा नही हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन होगी। कोल डंप का कार्य बाधित की जाएगी। मौके पर बसंतपुर, मालीआम,नैनादोहर, कटकमसांडी, चट्टी, लखनु, उलांज कसियाडीह,करीवाआसन बंजिया हटकौना, एदला, बाझा आदि गांव के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
0 Response to "कोल डंपिंग यार्ड में बाहरी लोगों के दबदबा से आक्रोशित लोगो ने किया धरना प्रदर्शन।"
एक टिप्पणी भेजें