अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जोड़िया में बहने से मृत्यु
सोमवार, 12 अगस्त 2024
Comment
सिंदरी। बीआईटी के पीएचड़ी क्वार्टर का रहनेवाला देवानंद मुर्मू पिता स्वर्गीय श्याम लाल मुर्मू का शव गौशाला स्थित नूतनडीह बस्ती के जोड़िया से अज्ञात रूप में मिला। ग्रामीणों में शव को देख भय ब्याप्त हो गया, किन्तु कुछ ही देर बाद नवयुवाकों ने अज्ञात शव को देवानंद के रूप में बताया। शव को देखते ही गौशाला ओपी प्रभारी अनिल मंडल को कॉल कर जानकारी दी गई, जिसके बाद प्रभारी ने एएसआई जय मशीह लकड़ा को त्वरित घटना स्थल पर पहुँच लोगों को भयमुक्त करने को कहा। उअके बाद लकड़ा ने घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर उसकी सिनाख्त करने का प्रयास किया, जिसमें लोगों ने मदद की और उसके बाद शव को पहले गौशाला ओपी, फिर बहन को शव दिखाने के बात एसएनएमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन सीमा टुडू ने शव का सिनाख्त किया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। गौशाला ओपी प्रभारी ने बताया कि लोगों ने संदेह जताया कि मृतक हमेशा नशा में रहता था और चिटाही जोड़िया को पार करने के क्रम में बह गया होगा, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई।
0 Response to "अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, जोड़िया में बहने से मृत्यु"
एक टिप्पणी भेजें