इचाक प्रखंड के डुमरौन पंचायत भवन में डाक चौपाल का आयोजन।
गुरुवार, 22 अगस्त 2024
Comment
हमारा उद्देश्य डाक सेवा को पूर्णतः जन सेवा के रूप में स्थापित करना है := ब्रजेश पासवान।
भनुमित्र संवाददाता।
हज़ारीबाग भारतीय डाक विभाग द्वारा इचाक प्रखंड के डुमरौन पंचायत भवन में 22 अगस्त को डीसीडीपी के तहत डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल) ब्रजेश कुमार पासवान विशिष्ट अतिथि उप डाकपाल राज सेठी, मुखिया चोहन महतो, उप मुखिया मनोज मेहता उपस्थित हुए। सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि डाक चौपाल डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक, केंद्रित सेवाओं को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में लाना है, जिससे पहुंच और सुविधा में सुधार होगा। हमारा उद्देश्य डाक सेवा को पूर्णतः जन सेवा के रूप में स्थापित करना है। यह तभी संभव है, जब हम आम जन के बीच उपस्थित होंगे। डाकघर में डाकघर बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, टाइम डिपॉजिट खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सशक्तिकरण खाता में सुरक्षित निवेश कर सकते है।ग्रामीण/डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम पर अधिक बोनस देता है। 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन व आधार मोबाइल अपडेशन की सुविधा सभी ग्रामीण डाकघर में उपलब्ध है। सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाली सहायता जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप, आवास योजना, मंईया योजना आदि का लाभ डाकघर बचत खाता पर उपलब्ध है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 18 से 65 वर्ष के खाताधारक 320 रुपये में पांच लाख, 549 रुपये में 10 लाख, 749 रुपये में 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त कर सकते है। जिसमें दुर्घटना में मृत्यु व स्थायी विकलांगता पर पूरा भुगतान किया जाता है साथ ही साथ इलाज व बाल शिक्षा लाभ की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही साथ हैल्थ इन्सुरेंस, वाहन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है। मौके पर डाक विभाग के डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, डाक सहायक प्रियम राज सेवानिवृत्त शाखा डाकपाल मंजू देवी, रंजीत कुमार प्रयाग कुशवाहा, सरोज राणा अनिल मेहता रणधीर उपाध्याय ऋषिकेश कुमार, कौशल तिवारी, सुमित कुमार, फ्रांसिस कुमार एवं काफी संख्या आसपास के गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Response to "इचाक प्रखंड के डुमरौन पंचायत भवन में डाक चौपाल का आयोजन।"
एक टिप्पणी भेजें