पुलिस ने उपप्रमुख को भेजा जेल
सोमवार, 26 अगस्त 2024
Comment
पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या 121/24 के आरोपित उपप्रमुख हैदर अली सितापहाड़ी निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उपरोक्त आशय की जानकारी थाना प्रभारी अशु कुमार उपाध्याय ने दी। थाना क्षेत्र के चेगाडंगा गांव में वाहन से पैसे वसूली के दौरान दो पक्षों में मारपीट की घटना हुआ थी। इसी मामले को लेकर उपप्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0 Response to "पुलिस ने उपप्रमुख को भेजा जेल"
एक टिप्पणी भेजें