-->
गणेश उत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन

गणेश उत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन

हिरणपुर :  सात सितंबर से शुरू होने वाले गणेश महोत्सव को लेकर सोमवार को डाक बंगला परिसर में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पंडित उज्ज्वल चक्रवर्ती ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा पाठ संपन्न कराया। भूमि पूजन के दौरान फूल, बेलपत्र, नारियल प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना संपन्न हुई। इस संबंध में सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। इसे लेकर थीम आधारित भव्य पंडाल का निर्माण भी कराया जा रहा। सात सितम्बर से 11 सितम्बर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर कमेटी के दीपक साहा, उत्तम साहा, विश्वजीत सेन, देवभूषन सिंह, प्रह्लाद लू, चंदन दत्ता, पप्पू शर्मा, चांदू मंडल आदि उपस्थित थे।

0 Response to "गणेश उत्सव को लेकर हुआ भूमि पूजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4