सी एम आर आई के पूर्व वैज्ञानिक का देहांत,शोक की लहर.. झरिया विधायक ने भी जताया शोक
सोमवार, 19 अगस्त 2024
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
झरिया। टाटा मेन हॉस्पिटल जामाडोबा के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ.अलोक कुमार के पिता व सी एम आर आई के सेवा निवृत वैज्ञानिक और तीन बार राष्ट्रपति एवॉर्ड प्राप्त ललित मोहन प्रसाद का देहांत टाटा अस्पताल जामाडोबा में हो गया।वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वो अपने पीछे पत्नी मंजू प्रसाद, डॉ. अलोक और एक पुत्र अमर जो साउथ अफ्रीका में इंजीयर है, बहु डॉ. कोमल सिंह को छोड़ गए। डॉ. अलोक ने बताया कि हमारे पिता वैज्ञानिक थे और उनकी उम्र लगभग 83 वर्ष हुई थी और वर्ष 2001में वे सी एम आर आई से रिटायर्ड किए थे। शोक की खबर सुनकर टाटा कंपनी के अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंच कर परिवार को संतावना दिए। पिता की मृत्यु की खबर सुनकर साउथ अफ्रीका से हमारे भाई अमर भी पहुंचे इनके अलावे नाइजीरिया से उनके पुत्र के मित्र क्लेमन माइकल भी जामाडोबा पहुंचे। डॉ. अलोक की पिता की मृत्यु पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी गहरा शोक व्यक्त प्रकट किया और इस दुःख की घड़ी में पूरे परिवार को संतावना दिए।
0 Response to "सी एम आर आई के पूर्व वैज्ञानिक का देहांत,शोक की लहर.. झरिया विधायक ने भी जताया शोक"
एक टिप्पणी भेजें