-->
मुकेश सिंह ने केन्द्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री को एफसीआईएल का आवास नीति के लिए आवेदन पत्र दिया

मुकेश सिंह ने केन्द्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री को एफसीआईएल का आवास नीति के लिए आवेदन पत्र दिया


रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद/सिंदरी:झामुमो का जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से लखनऊ मे मिलकर एफसीआईएल का आवास नीति बनाने का अनुरोध किया। मुकेश सिंह ने उन्हे बताया कि सिंदरी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी उर्वरक प्रोजेक्ट का निर्माण हुआ है।प्रधानमंत्री देश में  बेघरों को घर देने के लिए 2 करोड घरों का निर्माण कर रहे है ,दूसरी ओर एफसीआईएल प्रबंधन सिंदरी मे 50 वर्ष पहले निर्मित जर्जर आवासों को खाली करवाने के लिए पीपी कोर्ट का सहारा ले रही है।घरों को खाली करवाने के लिए नोटिस तामिल किए गए हैं। इन आवासों मे बंद सिंदरी खाद कारखाने के पूर्व कर्मचारियों के वैसे आश्रित रहते हैं ,जिनका कहीं और ठिकाना नही है।एफसीआईएल की आवास नीति का नही होना सबसे बडी बाधा है। मुकेश सिंह ने राज्य मंत्री को आवेदन पत्र देकर एफसीआईएल प्रबंधन के वेदखली अभियान पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। साथ ही आवास आवंंटन की प्रक्रिया सरल बनाकर देश के इस निर्धन तबकों को आवास आवंटित करने का अनुरोध किया है।

0 Response to "मुकेश सिंह ने केन्द्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री को एफसीआईएल का आवास नीति के लिए आवेदन पत्र दिया "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4