-->
रविंद्र टुडू बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री

रविंद्र टुडू बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री

रविंद्र टुडू बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री





भानू मित्र अखबार 
गोड्डा ब्योरो 
मनोज ठाकुर 




आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव  ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य तथा सभी जिला के जिला अध्यक्ष की घोषणा की. वही गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के निवासी श्री रविंद्र टुडू को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया, श्री रविंद्र टुडू पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  दुमका जिले के जिला प्रचारक  रहे हैं, तथा हिंदू जागरण मंच के संथाल परगना प्रमंडल के भी प्रभारी रहे हैं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमंडलीय सहप्रभारी का भी दायित्व पिछले कार्यकाल में था, रविंद्र टुडू बाल कल से ही स्वयंसेवक है. रविंद्र टुडू वर्तमान में बरहेट विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी भी किए हैं, वह बरहेट विधानसभा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी है भाजपा में आने के बाद सैकड़ो युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया है ।रविंद्र टुडू के प्रदेश मंत्री बनाए जाने से साहेबगंज, गोड्डा ,दुमका सहित पूरे संथाल परगना के कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं।साहेबगंज जिला अध्यक्ष भाजपा उज्ज्वल मंडल, सुनील मुर्मू,कैलास साह, मनीष भारती, चौकीदार हासदा,किशोर मंडल,ब्रह्वास टुडू ,जोहान हेम्ब्रम, बिष्णु ठाकुर, नरेस बासुकी, सीतल हासदा ,प्रकाश सोरेन, शननी मरांडी,दुमका के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष विमल मरांडी,दुमका युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल, मनोज हासदा, दर्शन हेंब्रम आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।वही रविंद्र टुडू ने प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Response to "रविंद्र टुडू बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4