सिंदरी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, आवागमन में हो रही परेशानी। वर्षों से जर्जर है सड़क..संबंधित अधिकारी मौन
गुरुवार, 22 अगस्त 2024
Comment
सिंदरी गुरुद्वारा के सामने बनी पीसीसी सड़क दे रही है बड़े हादसे को न्योता सड़क की मिट्टी कटकर तालाब में गिर रही है, जिससे सड़क खोखली हो गयी है अविलंब सुधार की मांग एक बार फिर आरती देवी ने की है
धनबाद नगर निगम के अधिकारी गहरी नींद में सोये हुए हैं. सड़क को सुधार करवाने की मांग की खबर पहले अखबारों में प्रमुखता से छपी थी. पर अभी तक संबंधित अधिकारियों को कुछ असर नहीं पड़ा है सिंदरी गुरुद्वारा के सामने तालाब के बगल से गुजरने वाली पीसीसी सड़क की स्थिति काफी खराब हो गयी है. यह सड़क रंगमती के आसपास के कई स्कूलों और गांवों को जोड़ती है, और हर दिन सैकड़ों लोग पैदल और दोपहिया वाहनों पर इसका उपयोग करते हैं। सड़क के किनारे की मिट्टी तालाब में समा गयी है, जिससे सड़क के नीचे का क्षेत्र पूरी तरह से खोखला हो गया है. सड़क ऊपर से भले ही ठीक दिखती हो, लेकिन नीचे यह पूरी तरह अस्थिर हो चुकी है। ऐसे में यह सड़क किसी भी समय भारी वजन के कारण टूट कर सीधे तालाब में गिर सकती है, जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है. स्थानीय निवासी इस समस्या से बेहद चिंतित हैं. इससे पहले मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल को पार्षद साहेब राम हेम्ब्रम ने इस सड़क की स्थिति से अवगत कराया था. मेयर ने इसे जल्द ठीक कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इस बीच इस मुद्दे पर सामूहिक हस्ताक्षर कराकर 22 जून 2024 को धनबाद नगर आयुक्त को आवेदन पत्र भी सौंपा गया, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी पूर्व जिला परिषद सदस्य तारा देवी व विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो से अविलंब कार्रवाई की गुहार लगायी है. सिंदरी क्षेत्रवासियों ने इस गंभीर स्थिति पर अविलंब कार्रवाई करने की अपील की है. वे चाहते हैं कि सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम तुरंत शुरू किया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिल सके.
0 Response to "सिंदरी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे, आवागमन में हो रही परेशानी। वर्षों से जर्जर है सड़क..संबंधित अधिकारी मौन "
एक टिप्पणी भेजें