-->
सिंदरी दुबे अखाड़ा में  भगवान श्रीकृष्ण की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई छठियारी,

सिंदरी दुबे अखाड़ा में भगवान श्रीकृष्ण की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई छठियारी,



सिंदरी दुबे अखाड़ा में अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास परिषद सिन्दरी और झरिया अध्यक्ष सह जनता मजदूर संघ सचिव  वेद प्रकाश ओझा के द्वारा दुबे अखाड़ा मे आयोजन ,
जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के जयघोष से मंदिर प्रांगण गूंजा, 
दुबे अखाड़ा के कृष्ण मंदिर में  शनिवार को हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण की छठियारी मनाई गई। महिला श्रद्धालुओं ने सुबह से ही फूलों से सुसज्जित झूले पर नन्हे कान्हा काे झूलाते हुए कई गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। इस दौरान मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राधा कृष्ण के रूप मे छोटे-छोटे बच्चे  ने भी भाग लिया, वेद प्रकाश ओझा ने यजमान को पूजन कराया। पूजन के बाद आरती की गई। सिन्दरी सिटीजन सिंदरी की  अध्यक्ष  दामिनी द्विवेदी,  और उनके टीम की  महिला सदस्यो ने भी भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं वैदिक मंत्रों के उच्चारण एवं जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के जयघोष से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। श्री कृष्ण के छठियारी को लेकर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देकर फूलों से व बिजली बल्बाें से सजाया गया था। भंडारे के प्रसाद को पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें मुख्य रूप से
सावित्री पांडे, आनीमा सिंह, इंदु बाला, रेनू द्विवेदी
सुषमा श्रीवास्तव,
गीता दुबे, शांति देवी , मंजू ओझा,  शशि देवी, सरिता ओझा, सरोज देवी ,चुमकी देवी, सरिता दुबे, शांति देवी, भी मोजूद थी 

0 Response to "सिंदरी दुबे अखाड़ा में भगवान श्रीकृष्ण की हर्षोल्लास के साथ मनाई गई छठियारी, "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4