हर घर तिरंगा को लेकर किया गया बैठक आहूत
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024
Comment
प्रदेश के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर पोड़ैयाहाट विधानसभा में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार भगत के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें तिरंगा यात्रा जिला संयोजक संतोष भगत शामिल हुए।
संयोजक संतोष भगत ने बताया कि पोड़ैयाहाट विधानसभा अंतर्गत गोड्डा जिला के चारों मंडल के युवा मोर्चा के नेतृत्व में 13 अगस्त को बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही 12,13 और 14 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम चारों मंडल में चलाया जाएगा जिसमें मंडल के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा इसके लिए चारों मंडल के प्रत्येक पंचायत से दो नाम चयन कर उपलब्ध कराने के लिए मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष को बोला गया इस बैठक में पूर्व प्रत्याशी स प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र नाथ सिंह, गजाधर सिंह राघवेंद्र सिंह बाबा भावेशानंद मंडल, अशोक शर्मा, प्रबोध सोरेन, सिमोन मरांडी पोड़ैयाहाट भाजपा अध्यक्ष विनोद भगत, सीताराम पाठक,सरवन महतो मंडल के महामंत्री बसंत राय,अजय सिंह मंडल संयोजक सहसंयोजक में प्रशांत कुमार यादव मनोज मंडल उपेंद्र राय कुंदन मंडल ललमदास विकास मोदी शामिल हुए ।
0 Response to "हर घर तिरंगा को लेकर किया गया बैठक आहूत "
एक टिप्पणी भेजें