झारखंड प्रदेश के हेमंत सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग खोल रखा है:हलधर महतो
मंगलवार, 27 अगस्त 2024
Comment
तोपचांची:तोपचांची में मंगलवार को आजसू का पदयात्रा निकला गया। इसका नेतृत्व आजसू पाटी के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष हलधर महतो ने किया।इस कार्यक्रम में स्वर्गीय भवानी महतो झारखंड आंदोलनकारी नेता का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।यह पदयात्रा मानगो, करमाटाड , भवानी चौक,कुडामू, तातंरी,सोनाटोला,मानटाड पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ। मानटांड में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो तथा स्वर्गीय टेकलाल महतो शिवाजी समाज के संस्थापक पर माल्यार्पण किया गया।इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया।इस अवसर पर हलधर महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश में हेमंत सरकार ने लूट मचा रखा है।इस प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग खुला हुआ है,अच्छी जगह पोस्टिंग के लिए ऑफिसर मुख्यमंत्री के सचिवालय का चक्कर लगा रहे हैं। इस सरकार से जनता परेशान है परिवर्तन का लहर है।वहीं संतोष महतो ने कहा कि आजसू गांव की पार्टी है,झारखंड की जनता की पार्टी है।मौके पर सदानंद महतो ने कहा कि प्रदेश की छात्रों का हालत खराब है परीक्षा लेकर समय पर परीक्षा पेपर को लिक करती है.इस अवसर पर रमेश मुनि कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष,प्रमोद महतो,मधुसूदन महतो,मोहम्मद महबूब आलम,सुनील महतो,राजू गोप विनोद बिहारी महतो धीरेंद्र राम,कमल डे,रमेश जायसवाल दिनेश महतो,मोती लाल महतो भुनेश्वर महतो,जुगल राय,राजेश महतो,पिंकी देवी, चमेली देवी, किरण देवी, आशा देवी, प्रमिला देवी आजसू जिला अध्यक्ष गीता देवी, चंचला देवी, सुनीता देवी, मनी देवी आदि लोग मौजूद थे।
0 Response to "झारखंड प्रदेश के हेमंत सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग खोल रखा है:हलधर महतो"
एक टिप्पणी भेजें