-->
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 17 मामला आया सामने। :- जन शिकायत समाधान कार्यकर्म बिष्णुगढ़ अनुमंडल हजारीबाग का आयोजन किया गया।

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 17 मामला आया सामने। :- जन शिकायत समाधान कार्यकर्म बिष्णुगढ़ अनुमंडल हजारीबाग का आयोजन किया गया।

भानुमित्र संवाददाता।

हजारीबाग चरही थाना परिसर में पुलिस आदेश संख्या-99/2024 के आलोक में नागरिको के शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाना एक अच्छे प्रशासन की बुनयादी आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एवं पुलिस और नागरिको के बीच बेहतर समन्यव बनाए रखने के लिए शुक्रवार को चरही थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जन शिकायत समाधान कार्यकर्म बिष्णुगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने किया। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम के प्रारम्भ में पुलिस आदेश संख्या- 99/2024 में वर्णित निर्देशों को बिन्दुवार आम जनता को संबोधन करते हुए लोगो को जागरूक करने का काम किया गया वहीं कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वरा विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के बारे में आम जनता को बताया गया है। जन शिकायत कार्यक्रम में चरही थान से कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए आंगो थाना से कुल 03 आवेदन प्राप्त हुए। चुरचू थाना से 02 आवेदन प्राप्त हुए। तीनो थाना के कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि चरही थाना से 04 आवेदन आंगो थाना से 01 आवेदन तथा चुरचू से 01 आवेदन का निष्पादन कार्यक्रम स्थल में किया कुल निष्पादन 06। तथा अन्य आवेदन को सम्बंधित पदाधिकारी से बिचार-बिमर्ष तथा जाचोपरांत पश्चात निष्पादन हेतु अगली तिथि शिकायतकर्ता को दिया गया है। नया कंपनी इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ बैजनाथ प्रसाद पुलिस निरीक्षक विद्यावती ओहर चुरचू अंचल, अंचलाधिकारी चुरचू ब्लाक, तथा थाना से हरेंद्र सिंह चरही थाना, थाना प्रभारी गौतम कुमार आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार  सहित सम्बंधित थाना के पदाधिकारी उपस्थति थे।

0 Response to "जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 17 मामला आया सामने। :- जन शिकायत समाधान कार्यकर्म बिष्णुगढ़ अनुमंडल हजारीबाग का आयोजन किया गया।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4