करमा पर्व में हजारों करम वर्ती ने 1932 मानव श्रृंखला बनाकर सरकार से मांगा 1932 का खतियान
शुक्रवार, 13 सितंबर 2024
Comment
धनबाद:धनबाद के टुंडी विधानसभा अंतर्गत
राजगंज के पहाड़पुर में
हजारों करम वर्ती ने मिलकर 1932 मानव श्रृंखला का निर्माण किया एक साथ में सभी कुंवारी लड़कियों ने कहा कि झारखंड की पहचान 1932 का खतियान कर्म गीतों ने पूरे क्षेत्र को
झारखंडी संस्कृति का संदेश दिया।100 से अधिक टीमो ने इस कर्म प्रतियोगिता में भाग लिया और झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया।आज के इस जनरेशन में भी करम महोत्सव उत्साह यही साबित करती है कि
अभी भी प्राकृतिक प्रेम करम जीवित है।कर्म मुख्यतः उत्तरी छोटा नागपुर के धनबाद बोकारो गिरिडीह में मनाया जाता है। करम भाई बहन का और प्राकृतिक का त्यौहार है
यह त्यौहार 9 दोनों का होता है। जिसमें झारखंड की संस्कृति की महक आती है। टुपा में जावा में झारखंड की संस्कृति को दर्शाया जाता है।झारखंड में मुख्यता यह त्यौहार बहन अपने भाई की रक्षा के लिए करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद सदस्य लाला खान,पंचायत समिति अजीत महतो, झारखंड जनहित मोर्चा के माना पाठक, विशाल महतो संतोष महतो,अधिवक्ता विदेश दा समेत हजारों
माता बहने और झारखंडी प्रेमी मौजूद थे।
0 Response to "करमा पर्व में हजारों करम वर्ती ने 1932 मानव श्रृंखला बनाकर सरकार से मांगा 1932 का खतियान "
एक टिप्पणी भेजें