2 सितंबर से चलने वाले आराजपत्रित और राजपत्रित पदाधिकारियों व कर्मचारियों की परीक्षा का 06 सितंबर को हुआ समापन।
शुक्रवार, 6 सितंबर 2024
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग केंद्रीय परीक्षा समिति, राजस्व पर्षद झारखंड, रांची के तत्वाधान में 02 सितम्बर से जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों और पदाधिकारियों की द्वितीय अर्धवार्षिक परीक्षा 2023 एवं प्रथम अर्धवार्षिक परीक्षा 2024 का 06 सितम्बर को संपन्न हुआ। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने स्वयं समय समय पर जाकर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। आयुक्त ने प्रथम एवं द्वितीय पाली में आयोजित हो रही परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न होने पर पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया और शुभकामनाएं दी। द्वितीय अर्धवार्षिक विभागीय एवं जनजातीय परीक्षा 2023 एवं प्रथम अर्धवार्षिक विभाग एवं जनजातीय भाषा 2024 के सफल संचालन हेतु बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड सदस्य के रूप में सहायक केंद्र अधीक्षक-सह-आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद, अवर सचिव राकेश चौधरी रासबिहारी प्रसाद, उप जनसंपर्क निर्देशक आनन्द सामिल थे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रमंडलीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल थे।
0 Response to "2 सितंबर से चलने वाले आराजपत्रित और राजपत्रित पदाधिकारियों व कर्मचारियों की परीक्षा का 06 सितंबर को हुआ समापन।"
एक टिप्पणी भेजें