झाड़ फूंक के नाम पर तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पोलिस ने त्वरित करवाई गिरप्तार कर भेजा जेल
शुक्रवार, 27 सितंबर 2024
Comment
झाड़ फूंक के नाम पर तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पोलिस ने गिरप्तार कर भेजा जेल
भानू मित्र अखबार
गोड्डा ब्योरो मनोज ठाकुर
पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत देवडाँड़ थाना क्षेत्र के ग्राम शामपुर में एक पीड़िता एवं उसके परिजनों को झाड़-फूक के बहाने नशायुक्त लड्डू खिलाकर महिलाओं के साथ छेड़-छाड़, उत्पीड़न एवं नशे की अवस्था का फायदा उठाकर घर से पैसे लेकर भागने के आरोपित कुदुस अंसारी, पिता स्व० उमादिल अंसारी, साकिन चरकाकोल, पोस्ट घाट कुशमनी, थाना गोड्डा को कांड संख्या 38/24 धारा 64/76/305 बी०एन०एस० एवं 3/4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के तहत काण्ड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पोडै़याहाट के देवढांड मे तीन आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, थाना में मामला दर्ज
एक ही परिवार से सास दो पुतोह का है मामला, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही है छापेमारी जानकारी मिलने पर पीड़ित के घर भाजपा के शिष्ट मंडली पहुंची पीड़िता से मिलने
देवढांड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा आदिवासी गांव जो विशेष समुदाय के व्यक्ति ने एक ही आदिवासी परिवार के सास दो पतोहू के साथ झाडफुक के नाम पर दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है।इन दिनों झारखंड मे विशेष समुदाय व्यक्तियों के द्वारा आदिवासी महिला युक्तियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास एवम दुष्कर्म का मामला आया दिन सुर्खियों में देखने को बराबर मिल रहा है। ऐसे ही जीता जागता मामला देवढांड थाना क्षेत्र में एक गांव का है। जहा आदिवासी महिलाओं को झड़फुंक के नाम पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोपरी कजरा चरकाटोला निवासी 55 वर्षीय कुदूस अंसारी ने घटना घटित कर लोगों को शर्मसार कर दिया है।हालांकि पूरे मामले को लेकर पीड़ित परिवारों ने थाना में आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी दी है। जानकारी के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा मामला दर्ज नही किया गया है।जिसको लेकर पीड़ित आदिवासी परिवारों में नाराजगी जताई है। बुधवार को घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष शिष्ठ मंडली के साथ पीड़ित परिवार के साथ घर पहुंचे और पीड़िता की आपबीती से रूबरू हुए। आदिवासी महिलाओं के साथ हुई घटना को निंदा करते हुए सुशील टुडू ने कहा की झारखंड प्रदेश में हेमंत सरकार आदिवासी भाई बहन के हित मे सरकार नहीं है जिसको लेकर झारखंड प्रदेश में इस तरह की बर्बरता पूर्वक घटना घटित हो रही है। आदिवासी बहन बेटियों को सुरक्षित रखने के जगह विशेष समुदाय के लोगों को संरक्षण देने की काम कर रही है सरकार लेकिन भाजपा आदिवासी बहन बेटीयों के साथ झारखंड राज्य अलग से लेकर हमेशा आदिवासियों की बहन बेटियों के हित में संरक्षण देने का काम किया है और करते रहेंगे।वही एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री एंव जिला परिषद सदस्य चुंडा मरांडी ने कहा की झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार फेल्योर है।सरकार आदिवासियों के लिए काम नही कर रही है विशेष समुदाय के संरक्षण में अपना कार्य सौंपे हुए हैं।जिसको लेकर झारखंड में आदिवासी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।वही उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अभिलंब सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।नहीं तो हम आदिवासी समाज ऐसे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।वही पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डब्लू भगत ने पीड़ित परिवार को उचित न्याय का आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा बहन बेटियों पर अत्याचार बर्दाश नही करेगी।पूरे मामले को लेकर भाजपा के संगठन तक पहुंचाया जाएगा।पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की काम करेगी।उन्होंने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग जिला प्रशासन से की है।उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि थाना में आवेदन देने के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद मामला दर्ज नही होना बड़ी सवाल है।प्रशासन ने विशेष व्यक्ति के दवाब पर काम कर रही है या पुलिस की रवैए से समझा से परे है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
रोहित कुमार यादव ने बताया कि थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमे आवेदन के अनुरूप आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
0 Response to "झाड़ फूंक के नाम पर तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पोलिस ने त्वरित करवाई गिरप्तार कर भेजा जेल"
एक टिप्पणी भेजें