-->
इंडिया गठबंधन की बैठक संपन्न

इंडिया गठबंधन की बैठक संपन्न


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: शनिवार को धनबाद जिला के विधानसभा चुनाव मे इंडिया गठबंधन की बैठक धनबाद जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसका संचालन झारखंड मुक्ती मोर्चा के सचिव मनू आलम ने किया। धनबाद जिला के सभी का प्रत्याशियों एवं नेताओं की एक बैठक सहजानंद सरस्वती ट्रस्ट,धनबाद में आयोजित की गई,मौके पर धनबाद लोक सभा के कांग्रेस एआईसीसी ऑब्जर्वर सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा सहित धनबाद विधानसभा के प्रत्याशी अजय कुमार दुबे,झरिया विधानसभा के प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह,टुंडी विधानसभा प्रत्याशी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,निरसा विधानसभा प्रत्याशी अरुप चटर्जी,सिंदरी विधानसभा प्रत्याशी बबलू महतो सहित इंडिया गठबंधन घटक दल के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मौके पर उपस्थित इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों ने सामूहिक रूप से कहा कि धनबाद जिला के सभी विधानसभा में गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी सभी विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन का संगठन सशक्त व मजबूत है, आगे उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई बेरोजगारी और आर्थिक संकटों से जूझ रही है भाजपा के प्रति लोगों का मोहभंग हुआ है एवं इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास जगा है,आगे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की वर्तमान झारखंड सरकार राज्य में बेहतरीन एवं खुशहाल के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है,मंईया सम्मान योजना,अबुआ आवास योजना ,कृषि ऋण माफ, 200 यूनिट बिजली बिल फ्री, बकाया बिजली बिल माफ, वृद्धा पेंशन,गुरुजी क्रेडिट कार्ड सहित अनगिनत योजनाएं लागू कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं,राज्य में लोग झारखंड सरकार के कार्यों से प्रभावित हैं और निश्चित रूप से सभी विधानसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत होगी!आगे सभी प्रत्याशियों ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सारा मतभेद भूलाकर एकजुटता के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की सुनिश्चित जीत दिलाने हेतु चुनाव कार्य में जुट जाने का आह्वान किया।मौके पर धनबाद जिला के ऑब्जर्वर सह भागलपुर विधायक अजीत शर्मा जी ने कहा धनबाद जिला के सभी विधानसभा में इंडिया गठबंधन का संगठन काफी सशक्त और मजबूत है लोग झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हैं लोगों का भाजपा से मोहभंग हुआ है और इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास जगा है,निश्चित रूप से इस विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सभी विधानसभा में ऐतिहासिक जीत होगी। अध्यक्षीय भाषण में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा भाजपा झुठ के आडम्बर पर खड़ी है उसके कथनी और करनी में अंतर है विकास और बेरोजगारी की बात नही करती है घुसपैठिए की बात करती है असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शरमा झारखंड को असम और मनीपुर बनाना चाहते हैं ।जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद में इंडीया महागठबंधन के सभी उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं। मौके पर मुख्य रूप से धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन,राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुमताज कुरैशी माले के बिंदा पासवान अमितेश सहाय, रमेश टुडू, नीलम मिश्रा, कांग्रेस के मदन महतो, मनोज यादव रविरंजन सिंह,नवनीत नीरज कयूम खान राजेश्वर यादव योगेन्द्र सिंह योगी, अवधेश पासवान संजय जयसवाल,अछयवर प्रसाद लक्ष्मण तिवारी, कुमार गौरव उर्फ सोनू सीता राना,गोपाल कृष्ण चोधरी विजेन्द्र पासवान हरेंद्र शाही, अख्तर खान दिनेश यादव दिनेश सिंह जितेस सिंह डीएन यादव मृत्युंजय सिंह, बिट्टू सिंह मनोज हाड़ी रौशन कुमार, गैरुल हसन जियाउल हुसैन लक्ष्मी बोरों,नकुल महतो,जग्गू महतो,कंसारी मंडल ,बिंदा पासवान, अलाउद्दीन अंसारी, विजय पासवान, वेद प्रकाश सिंह, राजेश बिरुवा, विश्वजीत राय, मनीष यादव, सुमित कुमार प्रसाद, करण पासवान, संजय पासवान, सम्राट चौधरी, भूषण महतो,लाल बाबू यादव रामजी भगत लगनदेव यादव, इंदल यादव, बलराम महतो रणजीत पांडेय, गंगा बाल्मिकी अरूण मंडल, महेंद्र पासवान,कामता पासवान नवीन पासवान नवीन सिंह रमेश राय सहित अन्य शामिल थे।

0 Response to "इंडिया गठबंधन की बैठक संपन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4