सिंदरी: इंडिया गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार बबलू महतो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल
सोमवार, 11 नवंबर 2024
Comment
सिंदरी में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में इंडिया गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार बबलू महतो के समर्थन में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सहित कई प्रमुख नेता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक कुमार सिंह के साथ पूर्व विधायक आनंद महतो, अजय कुमार, अशोक महतो, सुरेश प्रसाद, राजेश पासवान, जितेंद्र शर्मा, रोहित मंडल, राहुल, शुभम सिंह, निहाल, पिंकू कुमार, राहुल कुमार, सोहन सोरेन, बैजनाथ टुडू, अशोक महतो और राहुल राज भी मौजूद थे। इन सभी ने एक स्वर में बबलू महतो के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई और सिंदरी के विकास के लिए उनकी योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक आनंद महतो ने विस्थापन के मुद्दे पर अपना विरोध जताया।
अशोक कुमार सिंह ने बबलू महतो को एक कर्मठ और योग्य नेता बताया जो जनता की समस्याओं के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। उन्होंने कहा, "बबलू महतो जैसे नेताओं की जरूरत है, जो अपने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए समर्पित हैं।"
बबलू महतो ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा, "आप सभी का समर्थन मेरे लिए एक बड़ी ताकत है। मैं सिंदरी की जनता के लिए हर संभव प्रयास करूंगा ताकि उन्हें एक उज्ज्वल भविष्य मिल सके।"
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए और उन्होंने बबलू महतो को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई।
0 Response to "सिंदरी: इंडिया गठबंधन पार्टी के उम्मीदवार बबलू महतो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल"
एक टिप्पणी भेजें