निगम हित में टर्म इंश्योरेन्स 50 लाख और ग्रेच्युटी 20 लाख हो वही संतोष कुमार को सच्ची श्रद्धांजलि होगी:- प्रशांत कुमार दुबे, क्षेत्रिय अध्यक्ष
शनिवार, 21 दिसंबर 2024
Comment
सिंदरी: लियाफी के क्षेत्रिय अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे ने दिनांक 21/12/2024 को गिरिडीह शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार का देहांत के बाद उनके परिवार से नवाडीह बेरमो में मिलकर उनके बुढ़े माता पिता 11 साल और सात साल के बच्चे विधवा पत्नी से मिलकर बहुत दुःख हुआ। उन्होंने मीडिया को बताया दिनांक 13/12/2024 को लियाफी के विश्राम दिवस में वो गिरिडीह आए वहीं रात में अचानक बीमार पड़े और देहांत हो जाना बहुत चिंताजनक है।। प्रशांत कुमार दुबे ने कहा भगवान परिवार को इस विकट परिस्थितियों मैं दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।।
संगठन के आंदोलन का नतिजा है कि टर्म इंश्योरेन्स अब 15 लाख हुआ है जिसको 50 लाख करने के लिए संगठन देवी शंकर शुक्ला के नेतृत्व में कोर्ट से लेकर सरकार से प्रबंधन तक संघर्षरत है जो राशि अभिकर्ता साथियों के मृत्यु उपरांत आर्थिक रुप से परिवार पत्नी बच्चों के लिए सहायक होगा ।। संतोष कुमार समेत सभी मृत अभिकर्ता साथियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा की प्रत्येक मांग को मनवाने तक संघर्षरत रहें।।
श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना देने सभी लियाफायर स्वर्गीय संतोष कुमार के घर इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत दुबे, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी , मंडल उपाध्यक्ष शत्रुघन मिश्रा, गिरिडीह शाखा अध्यक्ष दुलार चंद्र यादव, सचिव उमाकांत वाजपेई, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजित बर बिगहियग , एस ओ से विकास कुमार, के बिजय गुप्ता ,कृष्ण कांत वर्मा ,बगोदर)कृष्णा कांत बरनवाल एवम दुर्गा प्रसाद उपस्थित होकर संवेदना व्यक्त किए।
0 Response to "निगम हित में टर्म इंश्योरेन्स 50 लाख और ग्रेच्युटी 20 लाख हो वही संतोष कुमार को सच्ची श्रद्धांजलि होगी:- प्रशांत कुमार दुबे, क्षेत्रिय अध्यक्ष"
एक टिप्पणी भेजें